हिंदी सिनेमा के पुराने गानों को हमेशा से लोग पसंद करते हैं. कुछ गाने तो ऐसे भी रहे हैं, जो हर पीढ़ी के फेवरेट रहे हैं. 61 साल पहले भी एक गाना आया था, जो हमेशा से हर पीढ़ी की पहली पसंद रहा है. ब्रजभाषा की मिठास से सजा यह गाना आज भी प्रेमियों की जुबान पर चढ़ा रहता है. ‘तोसे' जैसे शब्दों ने इसे लोकशैली की खास पहचान दी. लता मंगेशकर की जादुई आवाज और शैलेंद्र के बोल मिलकर इसे अमर बना चुके हैं. कई लोग अपने प्रेम का इजहार करने वाले आज भी इस गाने को खूब पसंद करते हैं. इस गाने के शब्द हर किसी के दिल को छू लेंगे.
यह भी पढ़ें | लता मंगेशकर का पहला गढ़वाली गाना, उत्तराखंड की लोक संस्कृति से स्वर कोकिला को जोड़ा, आज भी पहाड़ों में गूंजती
गाइड फिल्म का गाना
यह गाना 'पिया तोसे नैना लागे रे' है, जो साल 1965 में रिलीज हुई फिल्म 'गाइड' का है. 'पिया तोसे नैना लागे रे' गाना ब्रजभाषा की शैली में लिखा गया था. इसमें 'तोसे' जैसे शब्द का इस्तेमाल साफ दिखता है, जो ब्रजभाषा की खासियत है. गाना को लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज में गाया था. हिंदी सिनेमा का यह सुपरहिट गाना 61 साल बाद भी काफी मशहूर है. वह वक्त रेडियो पर इस गाने की काफी डिमांड थी.
शैलेंद्र के अमर बोल
'पिया तोसे नैना लागे रे गाने के बोल मशहूर गीतकार शैलेंद्र ने लिखे थे. आज भी कई प्रेमी-प्रेमिकाएं अपने प्यार का इजहार करने के लिए इस गाने का इस्तेमाल करती हैं. लता मंगेशकर की आवाज और शैलेंद्र के बोल इसे अमर बनाया है. वहीदा रहमान की फिल्मों में यह गाना उनकी सबसे यादगार परफॉर्मेंस में से एक है. बात करें फिल्म 'गाइड' की तो यह 1965 की सबसे हिट और यादगार फिल्मों में से एक है. फिल्म 'गाइड' न सिर्फ वहीदा रहमान और देव आनंद की बेहतरीन फिल्म मानी जाती है, बल्कि हिंदी सिनेमा की क्लासिक फिल्मों में भी इसकी गिनती होती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं