रणबीर कपूर से सिर्फ 4 साल बड़ी लारा दत्ता बनीं उनकी मां, 4000 करोड़ की रामायण से रिलीज हुआ कैकेयी और मंथरा का लुक

रामायण फिल्म के निर्माताओं ने लारा दत्ता को रानी कैकेयी और शीबा चड्ढा को मंथरा के रूप में दिखाते हुए नए कैरेक्टर पोस्टर जारी किए हैं. ये दोनों किरदार कहानी के अहम मोड़ से जुड़े हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रणबीर कपूर से सिर्फ 4 साल बड़ी लारा दत्ता बनीं उनकी मां
NDTV

4000 करोड़ के बजट में बनी रामायण के रिलीज होने की तारीख धीरे-धीरे नजदीक आ रही है. फिल्म से जुड़े कलाकारों के लुक भी मेकर्स रिलीज कर रहे हैं. अब रामायण फिल्म के निर्माताओं ने लारा दत्ता को रानी कैकेयी और शीबा चड्ढा को मंथरा के रूप में दिखाते हुए नए कैरेक्टर पोस्टर जारी किए हैं. ये दोनों किरदार कहानी के अहम मोड़ से जुड़े हैं. पोस्टरों में लारा दत्ता शाही वेशभूषा और आभूषणों में नजर आ रही हैं, जो अयोध्या की रानी के रूप में उनकी गरिमा को दर्शाते हैं. शीबा चड्ढा अपने अलग अंदाज में दिखी हैं.

रणबीर कपूर से 4 साल छोटी लारा 

निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर कैप्शन के साथ ये पोस्टर शेयर किए. इसमें लिखा है कि एक रानी और मां की दो मांगें पिता के प्रेम को धोखा देकर राम की किस्मत बदल देंगी. दूसरी ओर, एक चालाक दिमाग की फुसफुसाहट मां के प्यार को राज्य के अंधकारमय समय में बदल देगी.

लारा दत्ता और शीबा चड्ढा का किरदार अरुण गोविल को राजा दशरथ के रूप में दिखाए जाने के बाद आया है. अरुण गोविल टेलीविजन पर राम के किरदार से लंबे समय तक याद किए जाते रहे हैं. अब वे अयोध्या के राजा के रूप में वापस आ रहे हैं. हैरान कर देने वाली बात ये है कि लारा दत्ता रणबील कपूर से सिर्फ 4 साल छोटी हैं और वो फिल्म के अंदर उनकी मां का रोल कर रही हैं. 

Advertisement

फिल्म रामायण का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं. इसमें रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में हैं.

छह भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

प्रोडक्शन नामित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज ने 8 बार ऑस्कर विजेता डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर किया है. यह दो भागों वाली फिल्म है. पहला भाग दिवाली 2026 में और दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होगा. फिल्म हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में आएगी. यह आईमैक्स में भी रिलीज होगी. सोनी पिक्चर्स इसे भारत छोड़कर दुनिया भर में वितरित करेगी, जबकि धर्म प्रोडक्शंस हिंदी बाजार के लिए डिस्ट्रीब्यूटर रहेगी.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Exclusive: सुजीत और अमन ने प्रो रेसलिंग लीग को बताया गेमचेंजर
Topics mentioned in this article
Ramayana
Ramayana Ranbir Kapoor
Lara Dutta
Kaikeyi Look Ramayanam
Sheeba Chaddha