कुणाल ठाकुर, नेटफ्लिक्स सीरीज ‘ग्लोरी’ के रिंग में उतरकर बॉक्सर की दमदार भूमिका में मचाएंगे धमाल

अभिनेता कुणाल ठाकुर अपनी पिछली सीरीज 'ट्रायल' के बाद 'ग्लोरी' के साथ एक नया और सशक्त पहलू दिखाने के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नेटफ्लिक्स सीरीज ‘ग्लोरी’ के रिंग में उतरकर बॉक्सर की दमदार भूमिका में मचाएंगे धमाल

अभिनेता कुणाल ठाकुर अपनी पिछली सीरीज 'ट्रायल' के बाद 'ग्लोरी' के साथ एक नया और सशक्त पहलू दिखाने के लिए तैयार हैं.जी हां, 1 मई को प्रीमियर होने जा रहे नेटफ्लिक्स सीरीज 'ग्लोरी' में कुणाल एक बॉक्सर की दमदार भूमिका निभाते नजर आनेवाले हैं.पुलकित सम्राट और दिव्येंदु के साथ एक दमदार एंसेंबल कास्ट से सजी 'ग्लोरी' में हर किरदार महत्वाकांक्षा, प्रतिद्वंद्विता और निजी संघर्षों के बीच अपनी कहानी बुनता नजर आनेवाला है.ऐसे में बॉक्सर के रूप में कुणाल की एंट्री इस तेज और भावनात्मक कहानी के केंद्र में ना सिर्फ उन्हें स्थापित करती है, बल्कि अपने किरदार के माध्यम से वे शारीरिक ताकत और भावनात्मक गहराई को भी दर्शाते हैं.

गौरतलब है कि पहली बार स्क्रीन पर बॉक्सर का दमदार किरदार निभाने के लिए कुणाल ने खास तैयारी की है.इसके लिए उन्होंने विशेष रूप से खेल की अनुशासन और उसकी रॉ एनर्जी को भी बखूबी समझते हुए इसे अपनाया है.अपने इस प्रोजेक्ट के बारे में कुणाल कहते हैं, “'ग्लोरी' मेरे लिए एक बेहद खास प्रोजेक्ट है, क्योंकि इसमें मैं पहली बार एक बॉक्सर का किरदार निभा रहा हूं, जो काफी इंटेंस, लेयर्ड और भावनात्मक रूप से गहराई लिए हुए है.इसके अलावा पुलकित और दिव्येंदु के साथ काम करना बेहद शानदार अनुभव रहा, और मैं करण का आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर यह भरोसा जताया.”

गौरतलब है कि प्रतिस्पर्धी बॉक्सिंग की पृष्ठभूमि पर आधारित 'ग्लोरी' महत्वाकांक्षा, पहचान और जज़्बे के टकराव को दर्शाती है, जहां कई कहानियां मिलकर एक दिलचस्प और रोमांचक अनुभव रचती हैं.ऐसे में मजबूत परफॉर्मेंस, दमदार कहानी और शानदार एंसेंबल के साथ नेटफ्लिक्स पर 1 मई को रिलीज होने जा रही इस सीरीज़ को देखने के लिए तैयार हो जाइए.

Featured Video Of The Day
Vedanta Power Plant Blast: मृतकों की संख्या 25 पहुंची, एक और मजदूर की मौत | Breaking News