'धुरंधर मंडे को बैठ जाएगी' धुरंधर 2 की रिलीज के 25 दिन बाद डायरेक्टर का खुलासा, फ्लॉप होने की 'सबसे बड़े निर्देशकों' को थी उम्मीद 

फिल्ममेकर कुणाल कोहली ने धुरंधर द रिवेंज के शोर में खुलासा किया कि 'सबसे बड़े निर्देशकों' को उम्मीद थी कि रणवीर सिंह की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो जाएगी. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कुणाल कोहली का धुरंधर को लेकर खुलासा
नई दिल्ली:

आदित्य धर की धुरंधर द रिवेंज की तारीफ एक्टर्स, डायरेक्टर्स और फिल्ममेकर्स ने की है. वहीं बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के शानदार प्रदर्शन ने लोगों की बोलती बंद कर दी है. फिल्म ने भारत में 1100 करोड़ और वर्ल्डवाइड 1700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी बीच रिलीज के 25 दिन बाद फिल्ममेकर और डायरेक्टर कुणाल कोहली ने इंस्टाग्राम पर धुरंधर 2 के कलेक्शन की तारीफ की है. वहीं उन्होंने खुलासा किया कि बड़े बड़े डायरेक्टर्स को उम्मीद थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होगी. 

कुणाल कोहली ने धुरंधर को लेकर किया खुलासा

स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में कुणाल कोहली ने कहा, "यहां तक ​​कि जब इंडस्ट्री किसी फिल्म का सपोर्ट नहीं करती है, तब भी फिल्म चलती है. किसी ने भी धुरंधर को सपोर्ट नहीं किया था. मैंने जिन बड़े निर्देशकों से बात की, उन्होंने कहा, 'सोमवार को बैठ जाएगी. और सोमवार को चल गई.' किसी ने बॉर्डर 2 को सपोर्ट नहीं किया. लोगों ने कहा दूसरे हफ्ते में थोड़ा बैठ गई. आप क्या कह रहे हैं. वह ब्लॉकबस्टर है. बस बात खत्म. यह मायने नहीं रखता कि इंडस्ट्री आपको सपोर्ट करती है या नहीं. 

ये भी पढे़ं- सुनील ग्रोवर को AI भी नहीं कर सकता कॉपी, अमिताभ बच्चन के सामने अमिताभ बन पूछा जया के बारे में ऐसा सवाल, बिग बी की नहीं रुकी हंसी

कुणाल कोहली ने धुरंधर के लिए शेयर किया था पोस्ट

कुणाल कोहली ने इंस्टाग्राम पर क्लिप शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, बधाई हो आदित्य धर, रणवीर सिंह और जियो स्टूडियोज. आपने एक दिन में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. दो बार. धुरंधर इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी हिट बन गई है, जो वंडरफुल है. इस फिल्म के जो अहम पहलू मैं बताना चाहूंगा और जो इसने कर दिखाया है, वह यह है कि इसने हमें भारतीय बॉक्स ऑफिस की असली क्षमता दिखाई है. यह जबरदस्त है. इसने हमें दिखाया है कि देसी विषय और कहानियां किसी भी और चीज से कहीं ज्यादा असरदार होती हैं. आइए, हम पश्चिमी विषयों और विचारों से प्रभावित न हों. आइए, हम देसी फिल्में बनाएं. 

Advertisement

कुणाल कोहली ने कहा- हीरोज को मर्द होना चाहिए

आगे उन्होंने लिखा, "हीरोज को मर्द होना चाहिए. हिंदी फिल्मों के हीरोज को मर्द होना चाहिए. ना कि खोया हुआ कन्फ्यूज लड़का. वह सैयारा थी. वह धुरंधर थी. नंबर को देखो. रियल कलेक्शन. फेक कलेक्शन कर के भी आप 100 करोड़ पूरा लाइफटाइम कलेक्शन भी अपनी फिल्म के लिए नहीं जुटा पाए. यह असली कलेक्शन के साथ रोज 100 करोड़ कमा रही है. आदित्य धर, रणवीर सिंह और जियो स्टूडियोज का शुक्रिया, जिन्होंने हमें रास्ता दिखाया और हमारे सिनेमा की क्षमता से रूबरू कराया."  

ये भी पढे़ं- आशा भोसले की निधन की खबर से पाकिस्तान में बवाल, इस वजह से न्यूज चैनल को मिला नोटिस

Advertisement
Featured Video Of The Day
Punjab Elections: चुनाव से पहले AAP को किससे खतरा? Punjab Finance Minister Harpal Cheema क्या बोले?