कुमार सानू के बेटे जान ने बताया खुद की आवाज को पिता से अलग, कहा- मेरी आवाज उनसे काफी अलग है

जब कुमार सानू ने अपने बेटे को 'कानसेन' बनने को कहा, खुद को पिता से अलग बताते हुए 'बिग बॉस' में जाने का कारण बताया. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू ने दिया इंटरव्यू
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में काफी समय से कहावत चलती हुई आ रही है कि अगर कोई एक्टर है तो उसका बेटा एक्टर बनता है, अगर कोई सिंगर है तो उसका बेटर सिंगर ही बनता है. यही कहावत कुमार सानू के साथ है. क्योंकि उनके बेटे जान कुमार सानू भी एक जाने-माने सिंगर हैं, वह भारत के हर शहर में अपने लाइव शोज करते हैं और बॉलीवुड में बतौर प्लेबैक सिंगर अपने आप को स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं. कुमार सानू का भी सिंगिंग करियर इतना आसान नहीं रहा. उन्होंने काफी संघर्षों से बॉलीवुड में एक मुकाम हासिल किया. जहां उनको पदम श्री सम्मान मिल चुका है और पांच फिल्मफेयर अवार्ड भी मिल चुके हैं. 90 का दौर था जब हर एक फिल्म में कुमार सानू का गाना होता था. कुमार सानू एक रोमांटिक सिंगर के तौर पर भी जाने जाते हैं. दूसरी तरफ उनके बेटे जान कुमार सानू भी लाइव शोज में अपने पिता कुमार सानू के हिट सॉन्ग गाते हैं. जान कुमार सानू खुद की पहचान बनाने के लिए बिग बॉस 14 का हिस्सा भी रहे. जहां से उनका असली पहचान मिली थी. भोपाल में हुए स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आजादी महापर्व में जान कुमार सानू ने दिग्गज सिंगर कविता कृष्णमूर्ति के साथ स्टेज सांझा की और काफी हिट गाने गाए. जान कुमार सानू ने इस मौके पर एनडीटीवी से बात की और काफी मुद्दों पर अपनी राय रखी.

तानसेन नहीं कानसेन बानो 

सिंगर जान कुमार सानू ने कहा कि मैंने अपने पिता कुमार सानू को एक बात फॉलो करता हूं, जो उन्होंने पूरे हिंदुस्तान को दी है. उन्होंने कहा कि तानसेन बनने से पहले 'कानसेन' बनो. उनके कहने का मतलब था कि सबसे पहले कोई भी गाना या बात अच्छे से सुनो, फिर उसके बाद परफॉर्म करो. क्योंकि उसका नतीजा कुछ अलग ही निकाल कर आता है. जब आप कुछ भी चीज अच्छे से सुनने के बाद करते हैं तो वह चीज निखर कर आती है और आपको सक्सेसफुल बनती है. मैं अपने पिता की यही चीज जीवन में फॉलो करता हूं. सिंगर ने आगे कहा कि मैं अपने पिता कुमार सानू के हिट गाने परफॉर्मेंस के वक्त गाता हूं तो इसका यह मतलब नहीं है कि मेरी आवाज बिल्कुल मेरे पिताजी जैसी है. मेरी आवाज उनसे काफी अलग है और ये काफी लोग कह चुके हैं. 

ये भी पढ़ें- 21 साल पुराना रोमांटिक गाना, टीवी सीरियल में बना सौतेली मां-बेटी के प्यार की पहचान, आज भी भर आता है दिल

सिंगर ने आगे कहा कि मैं बिग बॉस 14 का भी हिस्सा रह चुका हूं. लोग पूछते हैं कि सिंगर बनने के अलावा बिग बॉस में जाना क्यों पसंद किया? मैं इतना कहना चाहता हूं कि मैं बिग बॉस में अपनी पहचान बनाने के लिए गया था. जिससे मेरी करियर की शुरुआत कहीं से तो हो. वहां जाने के बाद लोगों को पता चला कि मैं एक सिंगर भी हूं और लोगों ने मुझे वहां बहुत प्यार दिया. इसलिए मैं बिग बॉस के घर में गया था. इसके अलावा जान कुमार सानू ने हिट सॉन्ग जैसे मेरा दिल भी, कितना पागल है और तुम मिले, दिल मिले जैसे हिट गाने एनडीटीवी को सुनाए.

Advertisement

विशेष प्रस्तुति

बीते दिन भोपाल में हुए स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आजादी महापर्व में हिस्सा लेने के लिए जान कुमार सानू भी आए थे. जहां उन्होंने कविता कृष्णमूर्ति के साथ मिलकर विशेष प्रस्तुति दी. उन्होंने कविता के साथ गाना 'एक लड़की को देखा तो', 'आज मैं ऊपर, आसमां नीचे' जैसे हिट गाने गाए. जान कुमार सानू ने अपना एक सोलो परफॉर्मेंस भी दिया जिसमें उन्होंने साजन का गाना 'मेरा दिल भी, कितना पागल है, 'कहीं कोई बात बिगड़ जाए' जैसे गाने गाकर पूरा माहौल बदल दिया. जान के सुपरहिट गानों पर वहां बैठे दर्शक खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने खूब डांस किया और सिंगर की तारीफ करते नहीं थक रहे थे. जान कुमार सानू ने वहां मौजूद दर्शकों से मुलाकात की और बड़े लोगों से आशीर्वाद भी लिया.

ये भी पढ़ें- 'जन गण मन' हमारे देश का राष्ट्रीय गान नहीं है... मुकेश खन्ना का विवादित बयान, कहा- 'वंदे मातरम को बनाया जाए राष्ट्र गान'

Advertisement
Featured Video Of The Day
NDTV से खास बातचीत में भावुक हुईं कविता कृष्णमूर्ति, सुनाईं बचपन की यादें
Topics mentioned in this article
Kumar Sanu
Jaan Sanu
Bollywood