कुमार सानू और उदित नारायण का 21 साल बाद रियूनियन, झूमते दिखे सनी देओल, फैंस बोले- 90s का बॉलीवुड

Kumar Sanu and Udit Narayan reunion Song:सनी देओल की फिल्म सूर्या के गाने के लिए कुमार सानू और उदित नारायण 21 साल बाद साथ आए, जिसे यूट्यूब पर काफी पसंद कर रहे हैं.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Kumar Sanu and Udit Narayan reunion Song: सनी देओल के गाने से कुमार सानू और उदित नारायण का रियूनियन
Instagram
नई दिल्ली:

गायक कुमार सानू हिंदी सिनेमा में अपनी सुरीली, रोमांटिक और भावपूर्ण आवाज के लिए जाने जाते हैं. जबकि 90 के दशक में उन्हें टक्कर देने उदित नारायण की आवाज थी. दोनों  के 90s के गाने आज भी पॉपुलर हैं. लेकिन अब 21 साल बाद यह जोड़ी फिर साथ आई, जिसे यूट्यूब पर खूब प्यार मिल रहा है. सनी देओल की अपकमिंग फिल्म के पहले गाने में कुमार सानू और उदित नारायण की आवाज देखने को मिली, जिसने यूट्यूब पर 7 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं. इस गाने ने फैंस को एक बार फिर 90 के दशक में पहुंचा दिया है. 

कुमार सानू और उदित नारायण का 21 साल बाद रियूनियन

गायक कुमार सानू ने हाल ही में सनी देओल-स्टारर फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' का पहला गाना 'सुनियो जरा' अपने प्रिय मित्र-गायक उदित नारायण और अनुपम आमोद के साथ मिलकर गाया है. इस गीत के जरिए कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी पूरे 21 साल बाद किसी फिल्म में एक साथ लौटी है. इससे पहले दोनों ने आखिरी बार साल 2005 की फिल्म 'नो एंट्री' में साथ गाया था. इस गाने का संगीत राही ने तैयार किया है और इसके बोल प्रिया सरैया ने लिखे हैं. 

ये भी पढ़ें- लभ जंजुआ का 28 साल पुराना गाना, दुनियाभर में बदली पंजाबी म्यूजिक की पहचान, नवराज हंस-पलक मुच्छल ने बॉलीवुड में किया हिट

Advertisement

कुमार सानू ने बताया डर से कैसे निपटते हैं

कुमार सानू ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि वह डर से किस तरह से निपटते हैं. उन्होंने कहा, "मैं बहुत मजाक करता हूं. लोग मुझसे कहते हैं कि आपका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा है और आप बहुत मजाक करते हैं और अच्छी कॉमेडी करते हैं, तो मैंने इसका ध्यान रखा था. मैं शुरू से ही अपने दोस्तों के साथ बहुत मजाक करता था और माहौल को बहुत आसान बना देता था. साथ ही, मैं किसी अनजान व्यक्ति को भी नॉर्मल कर देता था, जिससे वह थोड़ा सहज हो जाए. मजाक करके मैं माहौल बना देता था और फिर रिकॉर्डिंग करता था. मैं माहौल को बहुत आसान बना देता था और फिर रिकॉर्डिंग करता था, क्योंकि हर दिन अलग-अलग तरह के डर और चीजें होती थीं, लेकिन मेरा तरीका हमेशा यही रहता था. पहले मजाक करना और फिर गाना गाना. तो मैं अब तक वही करता आ रहा हूं."

कुमार सानू और उदित नारायण के पॉपुलर गाने

90 के दशक में कुमार सानू और उदित नारायण का जलवा रहा. जहां कुमार सानू ने तुझे देखा तो ये जाना सनम (दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे), धीरे धीरे से मेरी जिंदगी में आना (आशिकी), एक लड़का को देखा तो ऐसा लगा (1942: ए लव स्टोरी), दो दिल मिल रहे हैं (परदेस), मेरा दिल भी कितना पागल है (साजन), आंखों की गुस्ताखियां (हम दिल दे चुके सनम) और चुरा के दिल मेरा (मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी) जैसे पॉपुलर गाने गाए तो वहीं उदित नारायण ने पहला नशा (जो जीता वही सिकंदर), पापा कहते हैं (कयामत से कयामत तक), मितवा (लगान), कुछ कुछ होता है (कुछ कुछ होता है), चांद छुपा बादल में (हम दिल दे चुके सनम) और दिल ने ये कहा है दिल से (धड़कन) जैसे गानों ने पहचान बनाई.  

Advertisement

ये भी पढ़ें- किशोर कुमार का 70 साल पुराना सबसे मुश्किल गाना, लोगों को लगता है आसान, बेटे अमित कुमार को गाते वक्त आया पसीना

Featured Video Of The Day
Breaking News: असम में सड़क हादसे में 26 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
Topics mentioned in this article
Kumar Sanu
Udit Narayan
Bollywood
Suryaa

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं