कुमार सानू-अलका याज्ञनिक का 35 साल पुराना गाना, प्रोड्यूसर्स ने ठुकराया सॉन्ग, फिर भी बना 1991 का ब्लॉकबस्टर गाना, इसकी धुन पर धड़कता है आशिकों का दिल

कुमार सानू अपने दौर के वो सिंगर रहे जिन्होंने एक दिन में 20 से ज्यादा गाने गाकर रिकॉर्ड कायम कर दिए. लेकिन 1991 में संजय दत्त और सलमान खान की इस फिल्म के एक गाने ने तो लोकप्रियता की सारी हदें ही पार कर दीं. आज भी आशिकों का दिल इसकी धुन पर धड़कता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
1991 में जब गूंजी थी कुमार सानू की आवाज, अलका याग्निक ने दिया साथ
youtube
नई दिल्ली:

कुमार सानू 90s के जाने माने सिंगर्स की लिस्ट में आते हैं, जिन्होंने हिंदी ही नहीं अग्रेजी, मराठी, असमी, गुजराती, तेलुगू और कई भारतीय भाषाओं में गाने गाए. उनके गानों की लिस्ट लंबी है. लेकिन क्या आपको पता है कि 1991 में आया ब्लॉकबस्टर गाना, जो आज बी लोगों की जुबां पर रहता है उसने 35 साल पहले कुमार सानू को दूसरा फिल्मफेयर दिलाया था. खास बात यह है कि इस गाने को नदीम श्रवण ने काई साल पहले कंपोज कर लिया था. लेकिन कोई इस गाने को लेने के लिए राजी नहीं था. लेकिन यह जब 1991 में रिलीज हुई फिल्म में आया तो फैंस की जबां से हट नहीं पाया और आज तक 90s के सदाबहार गानों की लिस्ट में नंबर वन पर आता है. 

1991 में आया कुमार सानू का ब्लॉकबस्टर गाना

यह गाना और कोई नहीं साजन फिल्म का मेरा दिल भी कितना पागल है गाना है, जिसे माधुरी दीक्षित और संजय दत्त पर फिल्माया गया था. वहीं सलमान खान भी फिल्म में थे. इस गाने को को कुमार सानू और अलका याग्निक ने गाया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया और आज 35 साल भी यह फैंस की जुबां पर छाया हुआ रहता है. वहीं इसी गाने के लिए कुमार सानू को दूसरा फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला.

ये भी पढ़ें- 1970 में फिल्मों के इंटरवल में चलता था राजेश खन्ना की इस फिल्म का ट्रेलर,  6 के छह गाने आज ब्लॉकबस्टर, किशोर, लता, रफी, आशा ने बनाया कल्ट

Advertisement

मेरा दिल भी कितना पागल है आज भी है पॉपुलर

1991 में आई साजन फिल्म के 9 के 9 गाने पॉपुलर थे, जिनके लिरिक्स समीर और फैज अनवर ने लिखे थे. जबकि नदीम श्रवण ने इन गानों को कंपोज किया था. 

गाने के बोल थे- 

मेरा दिल भी कितना पागल है
ये प्यार तो तुमसे करता है
पर सामने जब तुम आते हो
पर सामने जब तुम आते हो
कुछ भी कहने से डरता है
ओ मेरे साजन ओ मेरे साजन
साजान साजन मेरे साजन
मेरा दिल भी कितना पागल है
ये प्यार तो तुमसे करता है

Advertisement

कोई नहीं लेना चाहता था गाना

IMdb के मुताबिक, मेरा दिल भी कितना पागल है गाने को नदीम श्रवण ने सालों पहले कंपोज कर दिया था. लेकिन कोई प्रोड्यूसर इस गाने को नहीं चाहता था. लेकिन सालों बाद साजन के मेकर्स ने उन्हें कॉन्टेक्ट किया और गाना बनाने के लिए कहा. आज साजन फिल्म के गाने खूब पॉपुलर हैं, जिसमें मेरा दिल भी कितना पागल है कुमार सानू के सदाबहार गानों की लिस्ट में आता है. 

ये भी पढ़ें- 'वंदे मातरम्' विवाद पर मनोज मुंतशिर को आया गुस्सा, बोले- हमारे बाप का हिंदुस्तान था और है

Topics mentioned in this article
Mera Dil Bhi Kitna Pagal Hai
Kumar Sanu
Saajan
Bollywood Songs
Hindi Songs