Kriti Sanon Kabir Bahia Viral Video : कृति सेनन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. जब सोशल मीडिया पर लंदन की सड़कों पर घूमते हुए उनका एक वीडियो सामने आया है. यह क्लिप, जो अब वायरल हो गई है. इसमें वह एक्ट्रेस अपने कथित बॉयफ्रेंड कबीर बाहिया के साथ समय बिताती दिख रही हैं, जिससे उनके रिश्ते के बारे में नई अटकलें लगाई जा रही हैं.
Kriti Sanon Spotted with her Boyfriend Kabir in London
by u/bollyfanboi in BollyBlindsNGossip
कबीर बाहिया के साथ दिखीं कृति सेनन
शेयर हो रहे वीडियो में कृति और कबीर लंदन में एक आरामदायक आउटिंग के दौरान हाथ में हाथ डाले दिख रहे हैं. दोनों एक-दूसरे के साथ आराम से शहर में घूमते हुए बातें कर रहे हैं. कबीर ने मैचिंग को-ऑर्ड ट्राउजर के साथ ब्लू स्वेटशर्ट पहनी है, जबकि कृति ने सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक चुना है. वह एक फिटेड ब्राउन टी-शर्ट के साथ ब्राउन पफर जैकेट पहने हुए दिख रही हैं, जिसके साथ ढीली ब्लू डेनिम जींस और ब्लैक बूट्स हैं.
वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है, लेकिन अभी भी यह पक्का नहीं है कि इसे असल में कब शूट किया गया था, क्योंकि इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि यह क्लिप हाल की है या किसी पहले के ट्रिप की.
कृति और कबीर के रिलेशनशिप की अफवाहें
कृति और कबीर के रिलेशनशिप की अफवाहों ने कुछ महीने पहले जोर पकड़ा था, जब एक्ट्रेस ने अपना 34वां जन्मदिन मनाया था. तब से उनके कथित रोमांस ने अक्सर सुर्खियां बटोरी हैं. कबीर, कृति की बहन नूपुर सेनन की स्टेबिन बेन से शादी में भी मौजूद थे. उन्होंने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें से कई में कृति थीं.
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक कबीर बाहिया UK के एक बिजनेसमैन हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई की है. वह वर्ल्डवाइड एविएशन एंड टूरिज्म लिमिटेड के फाउंडर हैं और एक जाने-माने बिजनेस परिवार से हैं. उनके पिता, कुलजिंदर बाहिया, UK की एक मशहूर ट्रैवल एजेंसी साउथॉल ट्रैवल के मालिक हैं.
यह भी पढें: