Krishnavataram Part 1 Hridayam Box Office Collection day 1: बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते कई फिल्में रिलीज हुईं, जिसमें कपिल शर्मा, नीतू कपूर और रिद्धिमा साहनी की डेब्यू फिल्म दादी की शादी का नाम शामिल है. हालांकि बात करें बॉक्स ऑफिस पर राज करने की तो कृष्ण की लीला का जादू नंबर वन पर रहा है. दरअसल, 7 मई 2026 को कृष्णावतारम पार्ट वन द हार्ट रिलीज हुई है, जिसमें सिद्धार्थ गुप्ता, संस्कृति जयना और सुश्मिता भट्ट लीड रोल में नजर आ रहे हैं. फिल्म ने जहां पेड प्रीव्यू से 40 लाख का कलेक्शन किया तो वहीं पहले दिन भारत में करोड़ों की कमाई हासिल की. जबकि दादी की शादी लाखों की ओपनिंग ही अपने नाम कर पाई है.
कृष्णावतारम पार्ट वन द हार्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 510 प्रीव्यू शोज से 42 लाख का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया था. जबकि पहले दिन 1549 शोज के साथ 1.15 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया, जिसमें हिंदी में 1.12 करोड़, तमिल में 2 लाख, तेलुगू में 1 लाख की कमाई फिल्म ने हासिल की.
ये भी पढ़ें- Daadi Ki Shaadi Box Office Collection Day 1: कपिल शर्मा की एक और फ्लॉप? पहले दिन ही ढेर हुई दादी की शादी
कृष्णावतारम पार्ट वन द हार्ट का बजट और कलेक्शन
वीकिपीडिया के मुताबिक, कृष्णावतारम पार्ट वन द हार्ट को 80 से 120 करोड़ के बजट में बनाया गया है, जिसने प्रीव्यू शोज के साथ वर्ल्डवाइड 9.80 करोड़ का कलेक्शन हासिल कर लिया है.
कृष्णावतारम के बारे में
'कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट (हृदयम)' भगवान कृष्ण के जीवन के एक नजरिए को पेश करती है, जिसमें वृंदावन छोड़ने की भावनात्मक यात्रा पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित किया गया है. फिल्म को हार्दिक गुज्जर ने डायरेक्ट किया है और साजन राज कुरूप ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में सिद्धार्थ गुप्ता, संस्कृति जयना, सुश्मिता भट्ट और निव्यांशी कृष्णन लीड रोल में हैं. जबकि इरशाद कामिल ने म्यूजिक कंपोज किया है और अयानंका बोस सिनेमेटोग्रफर हैं.