हीरो के बराबर फीस लेती थी साउथ की ये एक्ट्रेस, शूटिंग के लिए आती थी प्राइवेट जेट से, जीती थी सबसे लग्जरी लाइफ

आज नयनतारा, तृषा कृष्णन और सामंथा रुथ प्रभु जैसी एक्ट्रेसेस अपनी लग्जरी लाइफ और करोड़ों की फीस को लेकर चर्चा में रहती हैं. लेकिन कई दशक पहले साउथ सिनेमा में एक ऐसी स्टार थीं, जिनका रुतबा उस दौर में किसी क्वीन से कम नहीं था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हीरो के बराबर फीस लेती थी साउथ की ये एक्ट्रेस, शूटिंग के लिए आती थी प्राइवेट जेट से

आज के स्टार्स के प्राइवेट जेट देखकर अगर आपको लगता है कि लग्जरी लाइफ का ट्रेंड नया है, तो जरा रुक जाइए. सोचिए, वो दौर जब फिल्मों की हीरोइनें सेट पर पहुंचने के लिए घंटों सफर करती थीं, उसी समय एक ऐसी एक्ट्रेस थीं जिनकी एंट्री किसी क्वीन से कम नहीं होती थी. शूटिंग के लिए वो सीधे अपने प्राइवेट जेट से पहुंचती थीं. फीस ऐसी कि बड़े-बड़े हीरो भी बराबरी में खड़े नजर आते थे और स्टारडम इतना कि प्रोड्यूसर्स उनकी एक डेट पाने के लिए महीनों इंतजार करते थे. मजेदार बात ये है कि आज की जनरेशन इस सुपरस्टार का नाम सुनकर शायद एक सेकेंड के लिए सोच में पड़ जाए. लेकिन अपने दौर में उनका जलवा ऐसा था कि लोग सिर्फ उन्हें देखने के लिए थिएटर पहुंच जाते थे.

ये भी पढ़ें: रोनित रॉय बन लड़कियों से पैसे वसूलता था शख्स, ऐसे सच्चाई आई सामने, एक्टर ने दिया रिएक्शन

न नयनतारा, न तृषा...फिर कौन थी ये स्टार

आज साउथ सिनेमा में नयनतारा, तृषा कृष्णन और सामंथा रुथ प्रभु जैसी एक्ट्रेसेस करोड़ों की फीस और लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं. लेकिन इन सबसे कई दशक पहले एक ऐसी स्टार थीं जिन्होंने उस दौर में ही वो स्टारडम हासिल कर लिया था, जिसकी लोग कल्पना भी नहीं करते थे. हम बात कर रहे हैं के. आर. विजया की. 60 और 70 के दशक में उनका नाम इंडस्ट्री की सबसे बड़ी और सबसे पावरफुल एक्ट्रेसेस में गिना जाता था. उनकी फिल्मों का मतलब ही हिट माना जाता था.

हीरो से कम नहीं था उनका स्टारडम

आज भले ही फीमेल सुपरस्टार्स की चर्चा होती हो, लेकिन उस दौर में इंडस्ट्री पूरी तरह हीरो के इर्द-गिर्द घूमती थी. ऐसे समय में के. आर. विजया ने अपना अलग मुकाम बनाया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो कई बड़े मेल एक्टर्स के बराबर फीस चार्ज करती थीं. यही वजह थी कि इंडस्ट्री में उनका अलग ही रुतबा माना जाता था.

जब प्राइवेट जेट से होती थी एंट्री

अब जरा वो समय सोचिए जब आम लोगों के लिए फ्लाइट में बैठना भी बड़ी बात होती थी. उसी दौर में के. आर. विजया अपने प्राइवेट जेट से शूटिंग पर पहुंचती थीं. उनकी लग्जरी लाइफ के किस्से इंडस्ट्री में काफी मशहूर थे. कहा जाता है कि उनकी एंट्री देखते ही सेट पर मौजूद लोग तक हैरान रह जाते थे.

Advertisement

400 फिल्मों में दिखाया अपना जलवा

के. आर. विजया ने तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों को मिलाकर करीब 400 फिल्मों में काम किया. उन्होंने हर तरह के रोल किए और हर बार लोगों का दिल जीत लिया. मां के किरदार से लेकर ग्लैमरस रोल तक, स्क्रीन पर उनका अंदाज हमेशा अलग नजर आता था.

स्टारडम सिर पर नहीं चढ़ा

इतनी शोहरत, पैसा और लग्जरी लाइफ मिलने के बाद भी के. आर. विजया को बेहद डाउन टू अर्थ माना जाता था. इंडस्ट्री में उनके साथ काम करने वाले लोग अक्सर कहते थे कि वो जितनी बड़ी स्टार थीं, उतनी ही सिंपल इंसान भी थीं. शायद यही वजह है कि आज भी उनका नाम साउथ सिनेमा की सबसे यादगार एक्ट्रेसेस में लिया जाता है.

Advertisement

Featured Video Of The Day
Exclusive: ट्विशा मामले की जांच करेगी CBI, भाई ने क्या-कुछ बताया?