कोमल रानी ने शेयर की गोविंदा के साथ रोमांटिक तस्वीरें, केमेस्ट्री देख फैंस बोले- जोड़ी नंबर 1

गोविंदा और उनकी फिल्म 'रूपा' की को एक्टर कोमल रानी स्वर्णकार ने अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन की तस्वीरों के जरिए लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.  गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार एक बार फिर चर्चा में हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
कोमल रानी ने शेयर की गोविंदा के साथ रोमांटिक तस्वीरें
नई दिल्ली:

गोविंदा और उनकी फिल्म 'रूपा' की को एक्टर कोमल रानी स्वर्णकार ने अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन की तस्वीरों के जरिए लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.  गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार एक बार फिर चर्चा में हैं, क्योंकि कोमल ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'रूपा' की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. कोमल ने इंस्टाग्राम पर प्रमोशन के दौरान की ये तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन लिखा, "रूपा की खूबसूरत झलकियां." इन तस्वीरों ने उनके रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों के बीच, उनके ऑफ-स्क्रीन संबंधों के बारे में फिर से चर्चा छेड़ दी है.

तस्वीरों में दोनों एक आउटडोर लोकेशन पर साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. गोविंदा सफेद ब्लेजर, काली पैंट और बड़े सनग्लासेस में दिखे, जबकि कोमल ने लैवेंडर रंग की साड़ी के साथ बैंगनी रंग का कढ़ाई वाला ब्लाउज, एक आकर्षक चोकर नेकलेस और मैचिंग एक्सेसरीज पहनी हुई थीं. कई तस्वीरों में दोनों काफी सहज और आत्मीय पोज में दिख रहे हैं. एक तस्वीर में गोविंदा कोमल के पीछे खड़े होकर उनके कमर पर हाथ रखे हुए हैं, तो दूसरी तस्वीर में वे एक-दूसरे का हाथ थामे चल रहे हैं. हालांकि ये तस्वीरें तकनीकी रूप से फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा हैं, लेकिन इनके आने से पहले ही कई महीनों से उनके निजी संबंधों को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं. ऐसे में फैंस इसे पेशेवर और निजी, किस नजरिए से देखते हैं, यह तय करना मुश्किल  है.उनके रिश्ते को लेकर अटकलें 2026 के लगभग पूरे साल से चल रही हैं. सितंबर में गोविंदा और कोमल को मुंबई के 'लालबागचा राजा' पंडाल में आशीर्वाद लेते देखा गया था. बाद में गोविंदा ने बताया था कि उनका वहां जाना फिल्म 'रूपा' से जुड़ा हुआ था. रिश्ते की अफवाहों के बारे में पूछे जाने पर गोविंदा ने इसे खारिज कर दिया. उन्होंने ANI को बताया कि यह उनकी छवि खराब करने और उनके परिवार के बीच दरार पैदा करने के लिए रची गई एक सोची-समझी साजिश है. उन्होंने साफ कहा कि कोमल के साथ उनका रिश्ता केवल प्रोफेशनल था. उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई अफेयर होता भी, तो इससे किसी और को कोई लेना-देना नहीं होना चाहिए. साथ ही उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के सार्वजनिक चर्चा का विषय बनने पर नाराजगी जताई.

यह भी पढ़ें- Chhath Puja Geet: 'कांच ही बांस के बहंगिया' से 'केलवा के पात' तक, इन 5 गीतों से बढ़ जाती है पर्व की रौनक

कोमल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा बयान जारी कर इन आलोचनाओं का जवाब दिया. हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का नाम नहीं लिया. उन्होंने लिखा, "जो घर पहले से ही टूटा हुआ हो, उसे कोई और कैसे तोड़ सकता है?" उन्होंने सुनीता पर लोगों की सहानुभूति पाने के लिए 'विक्टिम कार्ड' खेलने का आरोप लगाया और सवाल किया कि उन्हें इस कपल की वैवाहिक परेशानियों के बीच क्यों घसीटा जा रहा है. गोविंदा और कोमल को लेकर बढ़ती अटकलों के बीच, सुनीता ने दोनों पर सार्वजनिक रूप से तंज कसा. पैपराजी के पूछने पर उन्होंने गोविंदा को कोमल का "शुगर डैडी" कहा था और आरोप लगाया कि दोनों शादी करने की योजना बना रहे हैं. वहीं गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने शादी के दावे को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि अभिनेता के दूसरी शादी करने का कोई सवाल ही नहीं उठता. उन्होंने 'इंडिया टुडे' से कहा, "ऐसा कुछ भी नहीं है और न ही ऐसा कुछ होने वाला है. कोई दूसरी शादी नहीं हो रही है. सुनीता उनकी पत्नी हैं, शायद उनके दिमाग में कुछ चल रहा होगा, जिसकी वजह से उन्होंने ऐसे दावे किए हैं. "गोविंदा की शादी 1987 में सुनीता से हुई थी. उनके दो बच्चे हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
अखिलेश से नाराज संत समाज! ओवैसी-चंद्रशेखर के नए गठबंधन ने बढ़ाई सपा की चुनौती?
Topics mentioned in this article
Komal Rani
Komal Rani Latest News
Komal Rani Instagram Post
Komal Rani Swarnakar
Komal Rani News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं