KING का नया गाना डैडी कूल रिलीज, 15 साल बाद शाहरुख-करीना का धमाका, 50 साल पुराने सॉन्ग से प्रेरित

इस गाने के जरिए हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक शाहरुख और करीना की जोड़ी 15 साल बाद एक बार फिर साथ आई है, जो दर्शकों के लिए किसी खास तोहफे से कम नहीं है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
2026 की किंग में शाहरुख खान लेकर आए 1979 का सुपरहिट गाना
NDTV

‘किंग' के कई रंग लगातार दर्शकों के सामने आ रहे हैं! ‘तू मिल जाए' में शाहरुख खान के रोमांटिक अंदाज और दमदार एक्शन अवतार से दर्शकों का दिल जीतने के बाद, उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म अब अपने नए धमाकेदार गाने ‘डैडी कूल (किंग वर्जन)' के साथ मनोरंजन का स्तर बढ़ाने के लिए तैयार है. शाहरुख खान अभिनीत इस गाने में करीना कपूर खान भी नजर आ रही हैं. खास बात यह है कि इस गाने के जरिए हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक शाहरुख और करीना की जोड़ी 15 साल बाद एक बार फिर साथ आई है, जो दर्शकों के लिए किसी खास तोहफे से कम नहीं है.

1979 का गाना 2026 में

अपनी जोशीली बीट्स, आकर्षक धुन और शानदार रेट्रो अंदाज के साथ ‘डैडी कूल (किंग वर्जन)' दुनियाभर में लोकप्रिय गाने ‘डैडी कूल' को एक नया बॉलीवुड टच देता है. यह गाना 1979 के मशहूर म्यूजिक बैंड बोनी एम. का कॉपी है. लेकिन लेटेस्ट वर्जन में शाहरुख खान और करीना कपूर खान अपने शानदार डांस मूव्स से डांस फ्लोर पर आग लगाते नजर आ रहे हैं. शाहरुख खान अपने खास अंदाज, आकर्षण और बॉलीवुड के पारंपरिक रंगीन मिजाज के साथ गाने में जान डालते हैं, वहीं करीना कपूर खान अपने स्टाइलिश और सदाबहार अंदाज से उनकी शानदार केमिस्ट्री को फिर से जीवंत करती हैं.

अरिजीत सिंह और शिल्पा राव की आवाज

बोनी एम. के मशहूर ग्लोबल हिट गाने ‘डैडी कूल' की मूल भावना को बरकरार रखते हुए, जिसे फ्रैंक फारियन और जॉर्ज रेयम ने लिखा था. ‘डैडी कूल (किंग वर्जन)' को सचिन-जिगर ने नए अंदाज में संगीतबद्ध किया है. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायक अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने अपनी आवाज से इस गाने को और भी जोशीला और शानदार बना दिया है. वहीं, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट ने अपनी ऊर्जावान कोरियोग्राफी से गाने में चार चांद लगा दिए हैं. कुमार ने इसके हिंदी बोल लिखे हैं. इस तरह इंडस्ट्री के कई बेहतरीन कलाकारों ने मिलकर इस गाने को खास बनाया है.

Advertisement

इस दिन रिलीज होगी किंग

इस गाने का अनावरण मेटा के प्रमुख कार्यक्रम ‘हाउस ऑफ इंस्टाग्राम 2026' में किया गया, जहां देश के 700 से अधिक लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर्स एक साथ आए और ‘डैडी कूल (किंग वर्जन)' के जश्न को और भी खास बना दिया. जैसे-जैसे ‘किंग' अपनी क्रिसमस रिलीज की ओर बढ़ रही है, फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है. फिल्म से सामने आ रही हर नई झलक दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा रही है और ‘किंग' साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने की ओर अग्रसर है.

यह गाना अब ज़ी म्यूजिक कंपनी और टी-सीरीज़ के यूट्यूब चैनलों पर उपलब्ध है. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ‘किंग' का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने किया है. यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
बाल विवाह पर रोक को लेकर क्या बोले CM Suvendu Adhikari?
Topics mentioned in this article
King
King Movie
King Song
King Release Date
King Trailer

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं