फगली से लस्ट स्टोरीज तक, इन फिल्मों ने बनाया कियारा आडवानी को स्टार, अब टॉक्सिक से धूम मचाने को हैं तैयार

 कियारा इंडस्ट्री में अपने 12 साल पूरे होने का जश्न मना रही हैं और टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स की तैयारी कर रही हैं. फिल्मकारों का उन पर भरोसा मजबूत होता दिख रहा है. फिल्म की निर्देशक गीतू मोहनदास ने हाल ही में खुलासा किया कि इस भूमिका के लिए कियारा उनकी “पहली और इकलौती पसंद” थीं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
इन फिल्मों ने बनाया कियारा आडवानी को स्टार
नई दिल्ली:

फगली से बॉलीवुड में डेब्यू करने के 12 साल बाद कियारा आडवाणी आज अपनी पीढ़ी की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हैं. कमर्शियल एंटरटेनर्स और रोमांटिक ड्रामा से लेकर भावनात्मक रूप से गहरे किरदारों तक, उन्होंने हर प्रोजेक्ट के साथ खुद को नए रूप में साबित किया है. बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल करने के साथ-साथ कियारा ने एक ऐसी कलाकार के रूप में भी पहचान बनाई है, जिस पर निर्देशक पूरी तरह भरोसा करते हैं और जो हर किरदार को पूरी ईमानदारी और सहजता के साथ पर्दे पर उतारती हैं.

यह भी पढ़ें- Main Wapas Aaunga Collection Day 1: दिलजीत दोसांझ की फिल्म को मिले दर्शक, पहले दिन कमाए इतने करोड़ 

वर्षों से कई फिल्मकारों ने कियारा की अभिनय की खुलकर सराहना की. लस्ट स्टोरीज के निर्देशक करण जौहर ने एक बार कहा, “कैमरे के सामने कियारा जीवंत हो उठती हैं.” और उनकी भावनात्मक दृश्यों को सहजता से निभाने की क्षमता की तारीफ की थी. गिल्टी की निर्देशक रुचि नारायण ने उनकी संवेदनशीलता और किरदार की बारीकियों को समझने की क्षमता को खास बताया, जबकि शेरशाह के निर्देशक विष्णुवर्धन का मानना था कि कियारा अपने अभिनय से दृश्यों को लिखी हुई पटकथा से भी आगे ले जाती हैं. वहीं कबीर सिंह के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने भी कम संवादों और संयमित अभिनय के जरिए गहरी भावनाएं व्यक्त करने की उनकी कला की सराहना की थी.

यह भी पढ़ें-  Lagaan: लगान की स्पेशल स्क्रीनिंग पर जुटे सितारे, एक्स वाइफ्स के साथ पहुंचे आमिर खान

 कियारा इंडस्ट्री में अपने 12 साल पूरे होने का जश्न मना रही हैं और टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स की तैयारी कर रही हैं. फिल्मकारों का उन पर भरोसा मजबूत होता दिख रहा है. फिल्म की निर्देशक गीतू मोहनदास ने हाल ही में खुलासा किया कि इस भूमिका के लिए कियारा उनकी “पहली और इकलौती पसंद” थीं. उन्होंने इस किरदार को नाजुकता और ताकत का अनोखा संगम बताया. ये सभी प्रशंसाएं न सिर्फ कियारा के एक कलाकार के रूप में विकास को दर्शाती हैं, बल्कि यह भी बताती हैं कि वह आज इंडस्ट्री की सबसे भरोसेमंद और पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक क्यों हैं.
 

Featured Video Of The Day
ईरान पर हमला करने वाला था अमेरिका अचानक ट्रंप ने क्यों लिया यू-टर्न?
Topics mentioned in this article
Kiara Advani
Kiara Advani Films
Kiara Advani News
Toxic
Kiara Advani First Look From Toxic