बॉलीवुड में कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी होती हैं जो अपनी खूबसूरती, स्टाइल और स्क्रीन प्रेजेंस से आते ही लोगों का दिल जीत लेती हैं. फिल्मी दुनिया में भी कुछ साल पहले ऐसी ही एक डस्की ब्यूटी आई. जिस फिल्म में वो नजर आई वो फिल्म हिट हो गई. लेकिन बीते चार साल से शायद उसके हुस्न का जादू फिल्मी पर्दे पर चलना बंद हो गया है. एक्ट्रेस का हिट फिल्मी सफर देखकर उसे दो बिग बजट मूवीज ऑफर हुईं. पर अफसोस 900 करोड़ के बजट वाली ये मूवीज बुरी तरह फ्लॉप हो गईं.
ये भी पढ़ें: 19 साल छोटे बॉयफ्रेंड के साथ एक बार फिर दिखाई दीं मलाइका अरोड़ा, बेटे अरहान भी आए नजर
बुरी तरह फ्लॉप हुई फिल्में
हम बात कर रहे हैं कियारा आडवाणी की. जिनका करियर ग्राफ पिछले कुछ सालों में बॉक्स ऑफिस पर कमजोर पड़ता नजर आया. बड़े बैनर और बड़े स्टार्स के साथ फिल्में करने के बावजूद कामयाबी उनसे दूर रही. कियारा आडवाणी की दो बड़ी फिल्में ‘गेम चेंजर' और ‘वॉर 2' से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं. इन दोनों फिल्मों का कुल बजट करीब 900 करोड़ रुपये बताया गया. राम चरण तेजा के साथ उनकी फिल्म आई गेमचेंजर. जिसका बजट था करीब 400 करोड़ रुपये. लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह धराशाई हुई. इस फिल्म की कमाई देसी बॉक्स ऑफिस पर 178 करोड़ और वर्ल्डवाइड 260 करोड़ रुपये पर सिमट कर रह गई. दूसरी फिल्म वॉर टू का हाल भी ऐसा ही रहा. ये फिल्म भी 400 करोड़ से ज्यादा के बजट से बनी. लेकिन कमा सकी बमुश्किल 369 करोड़. जबकि वॉर फ्रेंचाइजी का पहला पार्ट जबरदस्त हिट था.
अब ‘टॉक्सिक' से वापसी की उम्मीद
लगातार फ्लॉप फिल्मों के बीच अब कियारा आडवाणी अपनी आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक' को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में वो साउथ सुपरस्टार यश के साथ नजर आएंगी. ‘केजीएफ' स्टार यश की इस फिल्म को लेकर पहले से ही काफी बज बना हुआ है. फैंस को उम्मीद है कि कियारा के लिए ये फिल्म बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है. लंबे समय से हिट का इंतजार कर रहीं कियारा के करियर के लिए ‘टॉक्सिक' बेहद अहम मानी जा रही है. कियारा ने ‘कबीर सिंह', ‘शेरशाह' और ‘भूल भुलैया 2' जैसी फिल्मों से कियारा ने जबरदस्त स्टारडम हासिल किया था.