यूपी-बिहार की शादियों में गालियों के तौर पर गाया जाता है ये गाना, दुल्हन की सहेलियों ने जीजा का खूब उड़ाया मजाक

2024 में गाना आया था 'दूल्हा छछूंदर दहेज में फॉर्च्यूनर चाहिए'. खुशबू तिवारी का एक हिट गाना है जो कि दहेज के लालची लोगों का आइना दिखाने का काम करता है. इस गाने का एक और पहलु ये है कि इसे शादियों में गालियों के तौर पर भी गाया जाता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
यूपी-बिहार की शादियों में गाली देने के लिए इस गाने का होता है इस्तेमाल, दहेज प्रथा पर करारा वार है 'दहेज में फॉर्च्यूनर चाहिए' गाना
Social Media
नई दिल्ली:

भोजपुरी फिल्मों में प्यार और नोंक-झोंक से भरे हजारों गाने सुनने को मिलते हैं. आज हम आपको इसी इंडस्ट्री का एक और मजेदार गाना सुनाने वाले हैं जिसमें दुल्हन की सहेलियां दूल्हे से छेड़छाड़ करती दिख रही हैं. यहां हो तो हल्की फुल्की छेड़छाड़ रही है लेकिन इसमें दहेज को लेकर जिस तरह से कमेंट किया गया है वह आपको कहीं ना कहीं सोचने पर मजबूर करता है. इस तरह की बातें अगर चर्चा का हिस्सा बनने लगें तो कला का इससे बेहतर इस्तेमाल और क्या हो सकता है? साल 2024 में सिंगर खुशबू तिवारी का एक गाना आया था. इस गाने का नाम था 'दहेज में फॉर्च्यूनर चाहिए'. इस गाने के बोल यादव राज ने लिखे थे और विक्की वॉक्स ने इसे म्यूजिक से यूं सजाया कि गाना खूब पसंद किया गया. असल में यह एक रैप सॉन्ग है. इस गाने में विवेक कुमार साजन और खुशी राज की नोंकझोंक से भरी केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया.

दहेज में फॉर्च्यूनर चाहिए के लिरिक्स

दूल्हा देखे में छुछुंदर बीबी सुनर चाहिए
छुछुदर कौन
डिमांड देख रहे हो कंटा सकल
देख रहे हो अपनी का

दूल्हा देखे में छुछुंदर बीबी सुन्दर चाहिए
सला उपर से इनको fortuner चाहिए
दहेज में बाबू को फरचून चाहिए

अरे खुद अंगूठा छाप बीवी में हुनर चाहिए?
खुद ही है गंवार बीवी में चाहिए हुनर
सला उपर से इनको fortuner चाहिए
दहेज में बाबू को फरचून चाहिए

गाने के पूरे लिरिक्स पढ़ेंगे तो देखेंगे कि खुशबू तिवारी दहेज के लोभियों की बढ़िया तरीके से बैंड बजाती नजर आ रही हैं. साल 2024 में आए इस गाने की पॉपुलैरिटी उस वक्त ऐसी उफान पर थी कि इसे टी सीरीज हमार भोजपुरी को यूट्यूब पर रिलीज के 11 दिन में 2 मिलियन व्यूज मिल गए थे. आज इस गाने पर 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं. ये गाना केवल यूट्यूब पर नहीं बल्कि इंस्टा पर भी खूब हिट रहा था. इस पर इतनी रील्स बनी कि ये उस वक्त के ट्रेंडिंग भोजपुरी नंबर्स में से एक था.

यह भी पढ़ें: 72 साल पुराना लता मंगेशकर का गाना, दाग देहलवी की गजल पर बना ये गीत, रामानंद सागर की फिल्म में हुआ था इस्तेमाल

Advertisement
Featured Video Of The Day
ATM मशीन उखाड़ कार में लोड कर ले गए चोर
Topics mentioned in this article
Bhojpuri Songs
Dahej Mein Fortuner Song
Khushboo Tiwari Kt Bhojpuri Songs
Entertainment
Bollywood