पवन सिंह और निरहुआ को भी छोड़ा पीछे, भोजपुरी का ये स्टार इंस्टाग्राम पर उड़ा रहा गरदा, फॉलोअर्स सुनकर उड़ जाएंगे होश

भोजपुरी स्टार्स की इस बढ़ती पॉपुलैरिटी में सोशल मीडिया भी एक बड़ा रोल निभा रही है. अक्सर लोग मानते हैं कि पवन सिंह, रवि किशन, मनोज तिवारी या दिनेश लाल यादव निरहुआ सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं, लेकिन सोशल मीडिया आंकड़े कुछ और ही कहानी बता रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
भोजपुरी इंडस्ट्री में इस स्टार के हैं सबसे ज्यादा फैंस!

भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारे अब केवल क्षेत्रीय नहीं, बल्कि देश और विदेश में भी अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं. इनमें से कुछ ने तो बॉलीवुड में भी अपना अच्छा-खासा नाम बना लिया है. रीजनल स्टार्स की इस बढ़ती पॉपुलैरिटी में सोशल मीडिया भी एक बड़ा रोल निभा रही है. इन प्लेटफॉर्म्स पर भोजपुरी सिनेमा के सितारों की फैन फॉलोइंग भी तेजी से इजाफा हो रहा है. लेकिन अक्सर लोग मानते हैं कि पवन सिंह, रवि किशन, मनोज तिवारी या दिनेश लाल यादव निरहुआ सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं, लेकिन सोशल मीडिया आंकड़े कुछ और ही कहानी बता रहे हैं.

सबसे आगे कौन है?

फॉलोअर्स की लिस्ट में सबसे ऊपर नाम खेसारी लाल यादव का है. उन्होंने अपनी फिल्मों और गानों से बड़ी पहचान बनाई है. इंस्टाग्राम पर उनके 8 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स में सबसे आगे रखते हैं. खेसारी लाल यादव ने फिल्म साजन चले ससुराल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. इसके बाद उन्होंने लगातार कई हिट फिल्मों और गानों से दर्शकों का दिल जीता. भोजपुरी के पावर स्टार माने जाने वाले पवन सिंह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उनकी लोकप्रियता फिल्मों के साथ-साथ गानों के जरिए भी काफी मजबूत है.

ये भी पढ़ें: जब ‘उमराव जान' बन गईं आशा भोसले एक किताब ने बदल दी थी पूरी गायकी, फिर मिला नेशनल अवॉर्ड

Advertisement

बड़े नाम पीछे 

इस लिस्ट में रवि किशन, मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव निरहुआ जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं, लेकिन फॉलोअर्स के मामले में ये सभी खेसारी लाल यादव और पवन सिंह से पीछे हैं. टॉप पांच सितारों में सबसे कम फॉलोअर्स मनोज तिवारी के हैं. उनके इंस्टाग्राम पर लगभग 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं. इसके अलावा दिनेश लाल यादव निरहुआ के 2.4 मिलियन और रवि किशन के 3.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं. हालांकि, सोशल मीडिया से पहले भी उनकी लोकप्रियता काफी मजबूत रही है और आज भी उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं है.

Featured Video Of The Day
मथुरा में शंखनाद, आगे और विवाद?
Topics mentioned in this article
Khesari Lal Yadav
Pawan Singh
Ravi Kishan
Manoj Tiwari
Dinesh Lal Yadav Nirahua