IPL टीम की मालकिन काव्या मारन को मिला हमसफर? साउथ के स्टार सिंगर संग शादी की खबरों ने मचाई हलचल

IPL टीम की चर्चित मालकिन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर एक मशहूर साउथ सिंगर और म्यूजिक कंपोजर संग उनकी शादी की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
IPL टीम की मालकिन काव्या मारन को मिला हमसफर?

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालकिन काव्या मारन जब भी आईपीएल मैच के दौरान स्टेडियम में नजर आती हैं, कैमरे बार-बार उन्हीं पर जाकर टिक जाते हैं. कभी टीम की जीत पर उनकी खुशी वायरल होती है, तो कभी हार के बाद उनके एक्सप्रेशन्स सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाते हैं. अपने क्यूट एक्सप्रेशन्स की वजह से फैंस उन्हें IPL की ‘नेशनल क्रश' तक कहने लगे हैं. चर्चा है कि काव्या मारन बहुत जल्द शादी कर सकती हैं और उनका नाम साउथ इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ जोड़ा जा रहा है. इतना ही नहीं, कुछ रिपोर्ट्स में तो दोनों परिवारों की रजामंदी तक का दावा किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: 8 साल की उम्र में मां खोने वाली त्रिशला दत्त ने शेयर की दर्द भरी कहानी, बोलीं- 'मैं पूरी तरह अकेली थी'

सोशल मीडिया पर क्यों उड़ रही हैं शादी की खबरें?

पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर लगातार ऐसी खबरें वायरल हो रही हैं कि काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. यही नहीं दोनों के रिश्ते को अब परिवार की तरफ से भी मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही शादी की आधिकारिक घोषणा हो सकती है. हालांकि अब तक काव्या मारन या अनिरुद्ध रविचंदर की तरफ से इस पूरे मामले पर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है. 

Advertisement

कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर?

अगर आप साउथ फिल्मों या म्यूजिक के शौकीन हैं, तो अनिरुद्ध रविचंदर का नाम जरूर जानते होंगे. वह इस समय साउथ इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और सफल म्यूजिक कंपोजर्स में गिने जाते हैं. ‘Why This Kolaveri Di' गाने से उन्हें देशभर में जबरदस्त पहचान मिली थी. इसके बाद उन्होंने रजनीकांत की ‘जेलर', कमल हासन की ‘विक्रम' और शाह रुख़ ख़ान की फिल्म ‘जवान' जैसी बड़ी फिल्मों में सुपरहिट गाने और बैकग्राउंड स्कोर दिए. अनिरुद्ध का फिल्मी बैकग्राउंड भी काफी मजबूत माना जाता है. वह अभिनेता रवि राघवेंद्र के बेटे हैं और सुपरस्टार रजनीकांत के परिवार से भी रिश्तेदारी रखते हैं.

कलानिधि मारन की बेटी है काव्या

काव्या मारन बिजनेसमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं और Sun Group से जुड़ी हुई हैं. IPL के दौरान वह अक्सर अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद को सपोर्ट करती नजर आती हैं. पिछले कुछ सालों में उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ी है कि मैच के दौरान उनके एक्सप्रेशन्स तक सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो जाते हैं. फिलहाल सोशल मीडिया पर काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी को लेकर चर्चाएं जरूर तेज हैं, लेकिन अब तक दोनों परिवारों की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में फैंस को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि सच क्या है और अफवाह क्या, इसका पता तो ऑफिशियल अनाउंसमेंट के बाद ही चलेगा.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Ronaldo ने 20 साल में पहली बार हासिल की यह उपलब्धि; 41 साल की उम्र में बनाया खास रिकॉर्ड
Topics mentioned in this article
Anirudh Ravichander
Kavya Maran
Wedding Rumors
IPL Sunrisers Hyderabad
Indian Music Composer