राजेश खन्ना की 17 लगातार हिट फिल्मों में 56 साल पुरानी फिल्म, 7 के सात गाने सुपरहिट, लता, किशोर, मुकेश की आवाज ने बनाया कल्ट

1970 में आई राजेश खन्ना की इस फिल्म के सात के 7 गाने सुपरहिट थे, जिन्हें किशोर कुमार, लता मंगेशकर, मुकेश ने अपनी आवाज से हिट बनाया.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
1970 की इस फिल्म में राजेश खन्ना की आवाज बने थे किशोर कुमार
नई दिल्ली:

राजेश खन्ना 70 के दशक के सुपरस्टार हैं, जिन्होंने 1969 से लेकर 1971 तक 17 हिट फिल्मों दीं, जिस लिस्ट में इस 56 साल पुरानी फिल्म का नाम भी शामिल है. यह म्यूजिकल ड्रामा फिल्म थी, जिसमें आशा पारेख और राजेश खन्ना की जोड़ी थी. लेकिन प्रेम चोपड़ा और बिंदु ने अपनी एक्टिंग और डांस से फैंस के बीच पॉपुलैरिटी हासिल कर ली. हाल कुछ ऐसा हुआ कि सिर्फ राजेश खन्ना या आशा पारेख ही नहीं बल्कि प्रेम चोपड़ा और बिंदु के पास भी फिल्मों के ढेर लग गए. इस फिल्म में राजेश खन्ना की आवाज किशोर कुमार बने थे. जबकि लता मंगेशकर ने आशा पारेख की आवाज में फैंस का दिल जीता. 

17 लगातार हिट में राजेश खन्ना की ये फिल्म भी है शामिल 

17 लगातार हिट फिल्मों की लिस्ट में राजेश खन्ना की जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं वह है कटी पतंग, जिसमें राजेश खन्ना और आशा पारेख लीड रोल में थे. वहीं डायरेक्शन शक्ति सामंता ने किया था. यह साल की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी, जिसकी शुरूआत में राजेश खन्ना अराधना फिल्म के गाने मेरे सपनों की रानी गाने को बजाया गया था क्योंकि इस फिल्म को भी शक्ति सामंता ने डायरेक्ट किया था. 

ये भी पढे़ं- 90s की वेडिंग कैसेट्स में जरुर होगा 1996 में आई फिल्म का गाना, अल्का याग्निक और उदित नारायण की आवाज का छाया जादू, कहलाता है पॉपुलर वेडिंग सॉन्ग

Advertisement

कटी पतंग के सुपरहिट 7 गाने

कटी पतंग 1970 में आई थी, जिसके गानों को आनंद बख्शी ने लिखा और आरडी बर्मन ने कंपोज किया था. वहीं 7 में से 4 गानों में किशोर कुमार राजेश खन्ना की आवाज बने थे. वहीं यह वजह थी फिल्म की सक्सेस की. 

गानों की लिस्ट में 

पहला गाना ये शाम मस्तानी (किशोर कुमार)
दूसरा गाना प्यार दीवाना होता है (किशोर कुमार)
तीसरा गाना ये जो मोहब्बत है (किशोर कुमार)
चौथा गाना आज ना छोड़ेंगे (किशोर कुमार लता मंगेशकर)
पांचवा गाना आशा भोसले और आरडी बर्मन
छठा गाना जिस गली में तेरा घर (मुकेश)
सातवां गाना ना कोई उमंग है (लता मंगेशकर)

Advertisement

आज भी हैं कल्ट

किशोर कुमार के जब हिट गानों की बात की जाती है तो राजेश खन्ना की इस फिल्म के 4 गानों का जिक्र जरुर होता है. वहीं जब भी काका को याद किया जाता है तो ये शाम मस्तानी, प्यार दीवाना होता है और ये जो मोहब्बत है जरुर सुनाई देता है. जबकि होली पर आज ना छोड़ेंगे की आवाज जरूर गूंजती है. 

ये भी पढे़ं- बीआर चोपड़ा को बूढ़ी महिला से मिला आइडिया, 30 साल बाद 2003 में आई फिल्म में पिरोया, 7 में से तीन को अमिताभ बच्चन ने गाया

Featured Video Of The Day
जमुई कांड के आरोपी की मां की भावुक अपील, ‘बेटे की जान मत लीजिए’
Topics mentioned in this article
Bollywood
Rajesh Khanna
Kati Patang
Kati Patang Song