Karwa Chauth 2026 LIVE Bollywood and TV Celebs Celebration: 29 अक्तूबर को करवा चौथ का व्रत पूरे देश में रखा जा रहा है. करवा चौथ का व्रत सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक रखा जाता है और इस दौरान सुहागन महिलाएं उपवास रखती हैं. अब कोई खास दिन हो और उसका मनोरंजन की दुनिया में सेलिब्रेशन भी खास हो जाता है.करवा चौथ 2026 के मौके पर बॉलीवुड और टेलीविजन की दुनिया के सितारों ने अपनी फोटो और वीडियो शेयर करने शुरू कर दिए हैं. इस साल नुपुर सैनन, कृतिका कामरा और आकांक्षा रंजन जैसी एक्ट्रेस अपना पहला करवा चौथ मनाने जा रही हैं. ऐसे में इनके करवा चौथ सेलिब्रेशन की फोटो का फैन्स को इंतजार रहेगा. शिल्पा शेट्टी हर साल बहुत ही जोर-शोर के साथ करवा चौथ मनाती हैं. इसका भी फैन्स को इंतजार रहता है. इस बात पर नजर रहेगी कि अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर इस बार किस तरह सेलिब्रेट करती हैं और कौन-कौन सेलेब उनके यहां पहुंचता है. आइए जानते हैं करवा चौथ सेलिब्रेशन को लेकर बॉलीवुड और टेलीविजन की दुनिया में क्या हो रहा है खास...
Karwa Chauth 2026 LIVE Bollywood and TV Celebs Celebration | करवा चौथ 2026 लाइव बॉलीवुड-टेलीविजन सेलेब्स सेलिब्रेशन
Karwa Chauth 2026: सुरभि चंदना के पति ने भी रखा करवा चौथ का व्रत, ससुराल से मिला सरगी सरप्राइज
टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने करवा चौथ सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया है और लिखा है, "समय कितनी जल्दी बीत जाता है. हम साथ मिलकर अपना तीसरा करवा चौथ मना रहे हैं. कुछ भी नहीं बदला है; करण और मैं, दोनों एक-दूसरे के लिए व्रत रखेंगे. करण ने घी वाले पराठे बनाने में जो मेहनत की है, उसके लिए उन्हें पूरे नंबर. वे मुझे किचन में जाने ही नहीं देते. उम्मीद है कि आज वे मेरे मेहंदी आर्टिस्ट भी बनेंगे. ससुराल वालों की तरफ से मुझे एक प्यारा सा 'सरगी सरप्राइज' मिला, जिसमें ये सुंदर लाल कड़े और मेरी मनपसंद मिठाइया थीं. जो भी महिलाएं और पुरुष व्रत रख रहे हैं, उन सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं!"
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर परेशान हुईं प्रीति जिंटा, जानें वजह
प्रीति जिंटा ने करवा चौथ का व्रत रखा है और उन्होंने एक्स पर लिखा, "क्या ऐसा सिर्फ मुझे लग रहा है या चांद गायब हो गया है? क्या किसी ने ईस्ट कोस्ट पर चांद देखा है? मेरा करवा चौथ का व्रत है और बादलों के बीच चांद लुका-छिपी खेल रहा है."
Karwa Chauth 2026: हिना खान ने करवा चौथ पर लगाई मेहंदी, लिखा- Happy Karwa Chauth
टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने भी करवा चौथ पर इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की है. इन फोटो में उन्होंने अपने हाथ पर लगी मेहंदी को दिखाया है. इसके अलावा उन्होंने लिखा है, हैप्पी करवा चौथ.
Karva Chauth 2026: महीप कपूर ने शेयर की करवा करवा चौथ का वीडियो, मेहंदी से लेकर सरगी तक सब मौजूद
महीप कपूर ने इंस्टाग्राम पर करवा चौथ के मौके पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने दिखाया है कि पिछले कुछ सालों में उन्होंने किस तरह इसको सेलिब्रेट किया है. इसके साथ ही उन्होंने सबको करवा चौथ की शुभकामनाएं भी दी हैं.
Anshula Kapoor Firstr Karwa Chauth 2026: अंशुला कपूर ने पहले करवा चौथ पर शेयर किया हसीन यादों का वीडियो
बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने अपने पहले करवा चौथ पर पति रोहन के साथ कुछ हसीन पलों का एक वीडियो शेयर किया है और इसके साथ लिखा है, "कल हमारा पहला करवा चौथ है, और आज मैं शादी के उन छोटे-छोटे पलों को याद कर रही हूं. उनमें से कई पलों में रोहन ने मेरा हाथ थाम रखा था, चाहे वह भागदौड़ हो, जज्बात हों, या खुशी के आंसू, सब कुछ. मुझे बहुत अच्छा लगता है कि मैं अपनी जिंदगी तुम्हारे साथ बिता रही हूं, मेरे 'रो'. मुझे लगता है कि जब मां ने तुम्हें मेरी जिंदगी में भेजा, तो उन्हें अच्छे से पता था कि वे क्या कर रही हैं."
Karwa Chauth 2026: युविका चौधरी ने भी लगाई प्रिंस के नाम की मेहंदी, देखें वीडियो
एक्ट्रेस युविका चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो एक दिन पहले शेयर किया था. जिसमें वह आरती सिंह के साथ नजर आ रही हैं और उन्होंने अपने हाथ में मेहंदी लगा रखी है.
Karwa Chauth 2026 News: अर्जुन बिजलानी ने करवा चौथ पर बीवी को आलीशान कार दी तोहफे में
टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने करवा चौथ से एक दिन पहले ही बीवी को कार तोहफ में दी थी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, 'हैप्पी करवा चौथ बेबी! उस विमेन के लिए छोटा सा सरप्राइज जो हर दिन को खास बनाती है. आप जीवन में हर खुशी, प्यार और खूबसूरत चीजों के लिए ही बनी हो.'
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा ने मेहंदी का रंग निखारने के लिए अपनाया ये घरेलू फॉर्मूला
प्रियंका चोपड़ा अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर लगातार करवा चौथ को लेकर अपडेट दे रही हैं. अब उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने मेहंदी का रंग निखारने के लिए घरेलू तरीका अपनाया है. ये तरीका है मेहंदी पर चाशनी लगाने का है. उन्होंने सवाल भी किया है कि देखना है क्या ये तरीका रंग लाता है?
Priyanka Chopra Karwa Chauth 2026 Celebration: प्रियंका चोपड़ा ने लगाई निक के नाम की मेहंदी
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने करवा चौथ की फोटो शेयर करने के मामले में बाजी मार ली है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर हाथ पर मेहंदी लगी फोटो शेयर की है और उन्होंने लिखा है कि पिया के नाम की मेहंदी. उनकी इस मेहंदी में पति निक और बेटी मालती के नाम का जिक्र भी है. उन्होंने हैप्पी करवा चौथ लिखकर करवा चौथ की बधाई भी दी है.