Kartik Aaryan Popular Songs: कार्तिक आर्यन के 6 सबसे पॉपुलर गाने, आज भी हैं लोगों के फेवरेट, 3 तो हैं हर पार्टी की शान

कार्तिक आर्यन ने अपने लिए एक अलग पहचान बनाई है. उनका स्टाइल सहज होने के साथ-साथ काफी रिलेटेबल और ट्रेंडसेटिंग है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Kartik Aaryan Popular Songs: कार्तिक आर्यन के 6 सबसे पॉपुलर गाने

इंटरनेशनल डांस डे के मौके पर हम उन कलाकारों का जश्न मनाते हैं, जो सिर्फ डांस नहीं करते, बल्कि उसमें इमोशन रचते हैं. आज के दौर में जहां तकनीक के साथ-साथ वायरल होना भी मायने रखता है, वहीं कार्तिक आर्यन ने अपने लिए एक अलग पहचान बनाई है. उनका स्टाइल सहज होने के साथ-साथ काफी रिलेटेबल और ट्रेंडसेटिंग है. उनकी खासियत ये है कि वे अपने डांस से एक ऐसा हुक स्टेप्स अपने दर्शकों के लिए बनाते हैं, जो क्लीन, कैची और रिदमिक फ्लो पर आधारित होता है और उनके दर्शकों के लिए उसे दोहराना काफी आसान होता है. तो आइए एक नज़र डालते हैं, हर ट्रैक के मूड के साथ तालमेल बैठाते उनके फुटवर्क से सजे उनके डांस नंबर्स. 

ये भी पढ़ें: अन्नू कपूर का दावा, शूटिंग के समय आउट ऑफ कंट्रोल हो जाते हैं एक्टर, दो दिन तक बाहर नहीं निकली थी एक एक्ट्रेस

धीमे-धीमे - पति, पत्नी और वो 

यह गाना जल्दी ही पार्टी फेवरेट बन गया. “धीमे धीमे” में कार्तिक आर्यन ने स्मूद और ग्रूव-बेस्ड फुटवर्क के साथ फ्लर्टी एक्सप्रेशंस का बेहतरीन मेल दिखाया है. इस डांस नंबर में कार्तिक का आसान हुक स्टेप, स्टाइल और सादगी के बीच सही संतुलन बनाता है, जो इसे बेहद शेयर करने लायक और रीक्रिएटेबल बनाता है. यही वजह है कि उनका यह डांस नंबर उनके सबसे पॉपुलर डांस मोमेंट्स में शामिल है.

बॉम डिगी डिगी - सोनू के टीटू की स्वीटी 

एक युथ एंथम के रूप में उभरा यह गाना कार्तिक आर्यन को उनके सबसे बेफिक्र और स्वैगर अंदाज़ में दिखाता है. बाउंसी फुटवर्क, शोल्डर पॉप्स और आसान ग्रूव ट्रांज़िशन के साथ उनके मूव्स काफी नैचुरल और फन लगते हैं, जिसने इस ट्रैक को कल्ट फेवरेट बना दिया.  यही वजह है कि यह डांस ट्रैक, आज भी कॉलेज प्लेलिस्ट्स और डांस फ्लोर्स पर छाया हुआ है.

Advertisement

कोका-कोला - लुका छुपी 

एक एनर्जेटिक और मस्तीभरा गाना, 'कोका कोला' में कार्तिक आर्यन ने इसके प्लेफुल रिदम के साथ शानदार तालमेल बिठाया. उनका हल्का, रिदमिक फुटवर्क और ऑफबीट ग्रूव गाने के मूड को पूरी तरह कैप्चर करता है, जिससे इसका हुक स्टेप स्टाइलिश और तुरंत दोहराने लायक बन जाता है.

काला जादू - फ्रेडी 

“काला जादू” में कार्तिक आर्यन का डांस थोड़ा अलग और कंट्रोल्ड नजर आता है. शार्प पॉज़ और फ्लूइड हैंड मूवमेंट्स के साथ यह परफॉर्मेंस बड़े स्टेप्स के बजाय प्रिसीजन पर आधारित है, जो गाने के रहस्यमयी मूड को और भी गहराई देता है.

Advertisement

टाइटल ट्रैक - भूल-भुलैया 2 और 3 

'भूल-भुलैया' के टाइटल ट्रैक्स के साथ कार्तिक आर्यन ने एक आइकॉनिक विरासत को अपनाया और उसे अपना बना लिया. ट्रेंच कोट, ब्लैक शेड्स और रिदमिक मूव्स का कॉम्बिनेशन एक स्ट्रॉन्ग विज़ुअल आइडेंटिटी बनाता है, जहां स्पूकी वाइब्स और स्टाइल का शानदार मेल देखने को मिलता है. फिलहाल उनका कंट्रोल्ड फुटवर्क, शार्प टर्न्स और वह आइकॉनिक सिग्नेचर स्पिन अब एक पॉप कल्चर मोमेंट बन चुका है.

 टाइटल ट्रैक - तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी 

खूबसूरत आउटडोर और वेकेशन जैसे बैकड्रॉप्स पर फिल्माया गया यह गाना कार्तिक आर्यन को एक फ्री-फ्लोइंग, आसान अंदाज़ में दिखाता है. उनका हल्का लेगवर्क, रिलैक्स्ड स्टेप्स और स्मूद ट्रांज़िशन इस गाने को नैचुरल और अनफोर्स्ड बनाते हैं, जो एक लेड-बैक मूड के लिए बिल्कुल परफेक्ट है.

इन सभी ट्रैक्स के जरिए कार्तिक आर्यन ने यह साबित किया है कि डांस सिर्फ टेक्नीक नहीं, बल्कि कनेक्शन और एनर्जी का नाम है और यही उन्हें आज के दौर का एक ट्रेंडसेटिंग परफॉर्मर बनाता है.

Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: बंगाल में रिकाॅड तोड़ मतदान जारी, 3 बजे तक 78.7% मतदान | Breaking News