'ब्राउन' में सख्त पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगी करिश्मा कपूर, फैंस में है खलबली

अगर शो में करिश्मा कपूर के किरदार की बात करें तो वह एक सख्त पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आने वाली हैं. उनका यह थ्रिलर शो है. जिसमें वह अधिकारी के किरदार में दिखाई देंगी. शो का टीजर रिलीज हो गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
karisma kapoor

ओटीटी (OTT) एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है, जहां हर कोई बड़ा एक्टर चुनौतीपूर्ण किरदारों के साथ वापसी कर रहा है. बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) भी काफी लंबे समय बाद अपनी सीरीज ब्राउन (Brown) से वापसी कर रही हैं. करिश्मा को देखने के लिए उनके फैंस काफी बेताब नजर आ रहे हैं. बता दें, करिश्मा कपूर 90 के दशक की वो एक्ट्रेस रहीं हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से दर्शकों का दिल जीता है. यहां तक की करिश्मा कपूर बॉलीवुड के सभी दिग्गज एक्टर्स के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आ चुकी हैं. भले ही करिश्मा कपूर काफी लंबे समय से बॉलीवुड से दूर थीं. लेकिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के बीच में रहीं. अब करिश्मा कपूर की आने वाले शो ब्राउन का टीजर रिलीज हो चुका है. इस सीरीज में करिश्मा कपूर एक पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आने वाली हैं. जहां उनके शो को देखने के लिए उनके चाहने वाले रिलीज होने का इंतजार काफी बेसब्री से कर रहे हैं.

पुलिस अधिकारी के किरदार में करिश्मा कपूर

अगर शो में करिश्मा कपूर के किरदार की बात करें तो वह एक सख्त पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आने वाली हैं. उनका यह थ्रिलर शो है. जिसमें वह अधिकारी के किरदार में दिखाई देंगी. शो का टीजर रिलीज हो गया है. उनके दमदार अवतार की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं. इससे पहले करिश्मा को दर्शकों ने रोमांटिक किरदार में ही देखा है. ऐसा पहली बार होगा जब करिश्मा कपूर को किसी सख्त पुलिस अधिकारी के किरदार में देखा जाएगा. करिश्मा कपूर का नाम रीता ब्राउन है जो एक बहुत परेशान अधिकारी का किरदार निभा रही हैं. शो के टीजर को देखने के बाद उनके फैंस यहां तक कह रहे हैं कि करिश्मा कपूर ने एक धमाकेदार कम बैक किया है और बॉलीवुड में हलचल पैदा कर दी है.

अभिनय देव कर रहे डायरेक्ट

इस शो को फेमस डायरेक्टर अभिनय देव डायरेक्ट कर रहे हैं. अभिनय बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म मेकर हैं जो हमेशा से ही सस्पेंस फिल्म और शो बनाने को लेकर जाने जाते हैं. अब यह देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि अभिनय, करिश्मा कपूर को साथ लाकर दर्शकों के लिए नया क्या लेकर आए हैं. अभिनय देव इससे पहले साल 2018 में आई 'ब्लैकमेल' और साल 2016 में आई 'फोर्स 2' डायरेक्ट कर चुके हैं. अगर करिश्मा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस साल 2014 में आई फिल्म मर्डर मुबारक में नजर आई थीं. फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म में करिश्मा कपूर के साथ सारा अली खान, विजय वर्मा, पंकज त्रिपाठी जैसे तमाम एक्टर्स नजर आए थे. करिश्मा कपूर ने साल 1991 में आई फिल्म प्रेम कैदी से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में उनके साथ हरीश कुमार नजर आए थे. यह फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था. उनके परफॉर्मेंस को लोगों ने काफी सराहा. जिसके बाद करिश्मा कपूर ने 'जीत', 'दिल तो पागल है', 'राजा हिंदुस्तानी', 'दुल्हन हम ले जाएंगे', 'हीरो नंबर वन' जैसी तमाम सुपरहिट फिल्मों में काम किया और बॉलीवुड में एक अलग ही स्थान हासिल किया.

यह भी पढ़ें: Exclusive: ट्विशा शर्मा डेथ केस से गुस्से में ममता कुलकर्णी, कहा- छोटे घर की लड़कियों को परेशानी...

Advertisement
Featured Video Of The Day
FIFA वर्ल्डकप: क्या इंग्लैंड चुकाएगा माराडोना और बेकहम के दौर का पुराना कर्ज?
Topics mentioned in this article
Bollywood News
Entertainment
Karisma Kapoor