Karisma Kapoor Son 5 Photos: करिश्मा कपूर के 16 साल के बेटे की 5 फोटो, दिखने लगी है संजय कपूर की झलक, पिता से थी खास बॉन्डिंग

Karisma Kapoor Son 5 Photos: करिश्मा कपूर इन दिनों एक बार फिर अपने परिवार को लेकर चर्चा में हैं. वजह हैं उनके 16 साल के बेटे कियान कपूर, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. फैंस का कहना है कि कियान बिल्कुल अपने पिता संजय कपूर की कार्बन कॉपी लगते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
करिश्मा कपूर के बेटे कियान की 5 फोटो

Karisma Kapoor Son 5 Photos: करिश्मा कपूर इन दिनों एक बार फिर अपने परिवार को लेकर चर्चा में हैं. वजह हैं उनके 16 साल के बेटे कियान कपूर, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. फैंस का कहना है कि कियान बिल्कुल अपने पिता संजय कपूर की कार्बन कॉपी लगते हैं. उनकी स्माइल, चेहरे के फीचर्स और पर्सनैलिटी में लोगों को संजय कपूर की झलक साफ दिखाई दे रही है. कियान अक्सर लाइमलाइट से दूर रहते हैं, लेकिन हाल में सामने आई तस्वीरों ने उन्हें चर्चा का विषय बना दिया. तस्वीरों में कियान अपनी मां और बहन समायरा के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं. परिवार के बीच की बॉन्डिंग ने भी लोगों का ध्यान खींचा है.

कैसे हुई थी संजय कपूर की मौत?

बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन इंडस्ट्री और बिजनेस जगत के लिए बड़ा झटका माना गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मौत अचानक हार्ट अटैक आने की वजह से हुई थी. इस खबर ने कपूर परिवार के साथ-साथ बॉलीवुड को भी हैरान कर दिया था. संजय कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहे, लेकिन बच्चों के साथ उनकी बॉन्डिंग बेहद खास मानी जाती थी. खासकर बेटे कियान के साथ उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में रही थीं, जिनमें दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलती थी.

करिश्मा और संजय का रिश्ता क्यों टूटा?

करिश्मा और संजय की शादी साल 2003 में हुई थी. शादी के बाद दोनों के दो बच्चे हुए- बेटी समायरा और बेटा कियान. शुरुआत में यह रिश्ता काफी चर्चित रहा, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच तनाव की खबरें सामने आने लगीं. बाद में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया.

उनका तलाक बॉलीवुड के सबसे चर्चित फैमिली डिस्प्यूट्स में गिना गया. दोनों की ओर से कई गंभीर आरोप लगाए गए थे और मामला कोर्ट तक पहुंच गया था. बच्चों की कस्टडी को लेकर भी लंबी कानूनी प्रक्रिया चली. हालांकि अलग होने के बाद भी दोनों ने अपने बच्चों की परवरिश को प्राथमिकता दी.

Advertisement

समायरा और कियान की बॉन्डिंग करती है लोगों को इमोशनल

करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों समायरा और कियान के बेहद करीब हैं. समायरा जहां अब टीनएज से आगे बढ़ चुकी हैं, वहीं 16 साल के कियान अपनी क्यूट पर्सनैलिटी और चार्म की वजह से सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. भाई-बहन की बॉन्डिंग भी फैंस को काफी पसंद आती है.

अक्सर परिवार की तस्वीरों में समायरा अपने छोटे भाई के साथ नजर आती हैं. वहीं करिश्मा भी बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताती दिखाई देती हैं. अब कियान की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग लगातार कह रहे हैं कि वह हूबहू अपने पिता संजय कपूर जैसे दिखते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव के चेक बाउंस केस में बदले बोल, 5 करोड़ को बताया मामूली रकम, बोले- मेरे पास 500 करोड़...

Featured Video Of The Day
क्या आज भी शहरों में हो रहे हैं बाल विवाह? चौंकाने वाली सच्चाई!
Topics mentioned in this article
Karisma Kapoor
Kiaan Raj Kapoor
Kiaan Raj Kapoor Latest Photos
Sunjay Kapur Son
Karisma Kapoor Son Photos