करिश्मा कपूर 90 के दशक की वो अदाकारा हैं, जिन्होंने गोविंदा, शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान जैसे सितारों के साथ हिट फिल्में दीं. उनकी ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर फिल्में चलीं बल्कि गानों को भी खूब पसंद किया गया. लेकिन क्या आप करिश्मा कपूर के उस गाने के बारे में जानते हैं, जो 30 सालों में कई शादियों में बजाया जा चुका है. इतना ही नहीं इस गाने को लोग शादियों की कैसेट में इस्तेमाल करते हैं. इसके चलते 30 साल बाद भी यह लोगों की जुबां पर रहता है. हम बात कर रहे हैं आमिर खान और करिश्मा कपूर के गाने की.
हर शादी में सुनाई देता है आए हो मेरी जिंदगी गाना
आए हो मेरी जिंदगी में तुम बहार बन के...
मेरे दिल में यूं ही रहना तुम प्यार प्यार बनके...
आए हो मेरी जिंदगी में तुम बहार बन के...
उदित नारायण की आवाज में गाया गया. यह गाना अलका याग्निक की आवाज में भी बनाया गया है. इसके लिरिक्स समीर ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक डायरेक्टर नदीम श्रावन हैं. फिल्म राजा हिंदुस्तानी में आमिर खान और करिश्मा कपूर की शादी में यह गाना फिल्माया गया था, जो हर किसी की शादी में बजाया जाने वाला गाना बन गया.
राजा हिंदुस्तानी के गाने
राजा हिंदुस्तानी फिल्म ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई. बल्कि कुमार सानू, अलका याग्निक, उदित नारायण, सपना अवस्थी, अलीषा चिनई और सुरेश वाड़कर द्वारा गाए गए गानों ने फैंस के दिलों में अलग जगह बनाई. इसमें पूछो जरा पूछा, आए हो मेरी जिंदगी में, कितने प्यारा तुझे रब ने बनाया. परदेसी परदेसी, तेरे इश्क में नाचेंगे जैसे गाने शामिल हैं.
राजा हिंदुस्तानी का बॉक्स ऑफिस
राजा हिंदुस्तानी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर मूवी है. 90 के दशक की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी, जिससे पहले हम आपके हैं कौन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और कुछ कुछ होता का नाम शामिल है. राजा हिंदुस्तानी ने 76.34 करोड़ वर्ल्डवाइड कमाए. जबकि फिल्म का बजट केवल 5.75 करोड़ था.