बॉलीवुड के सबसे शानदार कपल्स में से एक सैफ और करीना अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस को अपनी अपडेट देते रहते है. करीना कपूर खान ने अपने पति सैफ अली खान और बच्चों के साथ यूरोप में छुट्टियां बिता रही हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी वकेशन की कई शानदार तस्वीरें और अपडेट्स शेयर किए हैं. करीना ने अपने पति सैफ की तस्वीरों को शेयर कर सोशल मीडिया का पारा बढ़ा दिया. 55 की उम्र में सैफ इन तस्वीरों ग्रीक गॉड का फील दे रहे है. उनकी तस्वीरों सामने आने के बाद इंटरनेट का पारा बढ़ने लगा है.
पति सैफ की तस्वीरों ने इंटरनेट का बढ़ाया पारा
करीना कपूर खान के सोशल मीडिया पोस्ट ने एक बार फिर इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है. यूरोप में अपने परिवार के साथ वेकेशन मना रहीं करीना ने हाल ही में अपने पति, नवाब सैफ अली खान की कुछ बेहद डैपर और स्टाइलिश तस्वीरें शेयर की हैं. "Summer going well" कैप्शन के साथ पोस्ट की गई इन तस्वीरों में सैफ अली खान का समर-लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
फैमिली संग यूरोप मे छुट्टियों का ले रही मजा
बॉलीवुड के इस 'रॉयल कपल' का यह अंदाज न सिर्फ उनके फैंस को दीवाना बना रहा है, बल्कि इस सीजन के लिए नए फैशन गोल्स भी सेट कर रहा है. हालांकि उन्होंने अपनी तस्वीरों में छुट्टियों की लोकेशन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन सैफ की इन तस्वीरों को देख के साफ अंदाजा लगता है कि फैमिली का ये समर गेटवे शानदार चल रहा है.
यह भी पढ़ें: करोड़ों के हार, लग्जरी कार, अंशुला कपूर के इस वेडिंग गिफ्ट के सामने सब पड़ गया फीका