2012 में आई इस फिल्म को जब करीना कपूर और सैफ अली खान ने मिलकर बना दिया था फ्लॉप, नहीं चलने दी थी डायरेक्टर

14 साल पहले करीना कपूर और सैफ अली खान ने मिलकर एक अच्छी खासी फिल्म को फ्लॉप कर दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
2012 में आई इस फिल्म को जब करीना कपूर और सैफ अली खान ने मिलकर बना दिया था फ्लॉप
NDTV

करीना कपूर और सैफ अली खान ने साथ में कई फिल्में की है. दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने पर्दे पर खूब पसंद किया. लेकिन 14 साल पहले करीना कपूर और सैफ अली खान ने मिलकर एक अच्छी खासी फिल्म को फ्लॉप कर दिया है. यह दावा एनडीटीवी नहीं बल्कि फिल्म के एक्टर ने किया है. दरअसल हम बात कर रहे हैं कि करीना कपूर और सैफ अली खान की फिल्म एजेंट विनोद की है. यह फिल्म साल 2012 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है. 

ये भी पढ़ें: इतना बड़ा हो गया अजय देवगन और काजोल का बेटा, जिम में बहाया पसीना, देखें जबरदस्त फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन

सैफ-करीना की दखलअंदाजी 

फिल्म में काम कर चुके एक्टर ललित परिमू ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में एजेंट विनोद को लेकर ढेर सारी बातें की. एक्टर के अनुसार फिल्म में सैफ अली खान और करीना कपूर खान की ज्यादा दखलअंदाजी की वजह से डायरेक्टर श्रीराम राघवन अपनी सोची-समझी प्लानिंग को पूरा नहीं कर पाए. फिल्म बनाने का तरीका पूरी तरह बदल गया. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मुख्य वजह स्टार्स सैफ और करीना की ज्यादा दखलअंदाजी थी. श्रीराम जैसी फिल्म बनाना चाहते थे, वैसी नहीं बन पाई. उन्हें बार-बार बताया जा रहा था कि क्या करना चाहिए, जिससे सब कुछ गड़बड़ हो गया.'

डायरेक्टर को नहीं करने दिया अपना काम

ललित परिमू ने आगे कहा, 'फिल्म डायरेक्टर की होती है. अगर डायरेक्टर के पास कोई विजन है तो उसे पूरा करने दिया जाना चाहिए. एक्टर सिर्फ वही सुझाव दे सकते हैं जो कहानी और फिल्म के लिए सही हों. लेकिन अगर कोई स्टार पावर की वजह से दखल दे तो फिल्म खराब हो जाती है.' उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे बदलाव फिल्म को नुकसान पहुंचाते हैं. श्रीराम राघवन और ललित परिमू पुराने दोस्त रहे हैं. ललित ने बताया कि श्रीराम ने उनसे इस मुश्किल के बारे में बात की थी, लेकिन ज्यादा डिटेल में नहीं गए. उन्होंने सिर्फ इंटरफेयरेंस का जिक्र किया था.

Advertisement

फिल्म के बारे में

आपको बता दें कि एजेंट विनोद एक एक्शन-स्पाई थ्रिलर फिल्म थी. इसमें सैफ अली खान रॉ एजेंट का किरदार निभाया था, जबकि करीना कपूर खान जासूस की भूमिका में थीं. फिल्म की कहानी काफी रोमांचक थी, लेकिन रिलीज के बाद यह उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी. एजेंट विनोद को बनाने में करीब 60 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. शूटिंग रूस और स्विट्जरलैंड के अलावा भारत में लद्दाख, मुंबई, जैसलमेर और दिल्ली में हुई. सैफ अली खान को इस फिल्म को पूरा करने में लगभग दो साल लग गए. फिल्म सैफ की प्रोडक्शन कंपनी इल्यूमिनाती फिल्म्स के बैनर तले बनी थी. इसमें गुलशन ग्रोवर, प्रेम चोपड़ा, राम कपूर और रवि किशन जैसे कलाकारों ने भी काम किया था.
 

Featured Video Of The Day
Indian GDP Growth: भारतीय अर्थव्यवस्था की ऊंची उड़ान! FY26 में 7.7% की रफ्तार से बढ़ी देश की GDP
Topics mentioned in this article