करीना कपूर ने साल 2003 में 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' नाम से एक फिल्म की थी. इस फिल्म में करीना के साथ ऋतिक रोशन और अभिषेक बच्चन लीड रोल में थे. फिल्म में करीना और ऋतिक की लव स्टोरी दिखाई गई जो कि एक गलती से शुरू होती है लेकिन आखिर में अपने मुकाम तक पहुंच ही जाती है. इस फिल्म में करीना ने ऋतिक रोशन के स्वागत में एक गाना गाया था. यही वो गाना था जिसमें स्टार कास्ट के अलावा कुत्ते और तोते तक ने एक्टिंग की थी.
कौनसा है गाना? जिसमें डायरेक्टर ने कुत्ते और तोते से भी करवा ली एक्टिंग
हम बात कर रहे हैं 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' के गाने 'भटके पंछी दूर ना जाना' की. इस फिल्म में ये गाना तब आता है जब ऋतिक रोशन यानी कि प्रेम किशन अमेरिका से आता है. करीना के मम्मी पापा दोनों को मिलवाते हैं और उनके स्वागत में बेटी को गाने को कहते हैं. दूसरी तरफ करीना जो कि पहले प्रेम को जज कर रही थीं वह इशारों इशारों में उन्हें दूर भगाने के लिए एक गाना गाती हैं. ये गाना था 'भटके पंछी दूर ना जाना'. इस गाने में करीना के पेट डॉग के तौर पर नजर आए कुत्ते और ग्राफिक्स वाले तोते ने अपना रोल बखूबी निभाया. कुत्ता तो असली था तो वह तो अपनी ट्रेनिंग के हिसाब से काम कर रहा था. लेकिन करीना का तोता ग्राफिक्स की मदद से तैयार किया गया था और इसे भी बखूबी इस्तेमाल किया.
बात करें गाने की तो इसके बोल देल कोहली ने लिखे थे. वहीं इसे बिल्कुल हटके अलग अंदाज में सिंगर के.एस.चित्रा ने गाकर यादगार बनाया. गाने का म्यूजिक अनु मलिक ने दिया था. सूरज आर.बड़जात्या के डायरेक्शन और राजश्री प्रोडक्शंस के बैनर तले आई ये रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 1976 की फिल्म चितचोर पर आधारित है.
'मैं प्रेम की दीवानी हूं' की कहानी
कहानी में संजना (करीन कपूर) दो प्रेम नाम के लड़कों प्रेम किशन (हृतिक रोशन) और प्रेम कुमार (अभिषेक बच्चन) के बीच उलझ जाती है. फिल्म में फैमिली वैल्यू, प्यार और कॉमेडी का मिक्स है. संजना की शादी प्रेम कुमार से तय होती है लेकिन उससे पहले वहां पहुंच जाता है प्रेम किशन. इस बात से अनजान घरवाले संजना को प्रेम से दोस्त बढ़ाने को कहते हैं और जब पता चलता है कि वह प्रेम कोई और है तो संजना की मां प्रेम किशन और संजना की दोस्ती से नाराज होती दिखती है. कहानी आगे कैसे बढ़ती है और प्रेम किशन और संजना कैसे एक होते हैं इस फिल्म में यही दिखाया गया है.
यह भी पढ़ें: मल्लिका शेरावत पर फिदा हैं टॉम क्रूज! एक्ट्रेस का दावा- मोबाइल फोन होता तो वीडियो दिखाती उसके