13 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म को देख बीपी का एक्सट्रा डोज लेने को मजबूर हुए करण जौहर, जिसकी ओपनिंग केवल 55 लाख

करण जौहर ने शनाया कपूर और आदर्श गौरव की तू या मैं का रिव्यू किया और इसे ‘ट्रॉमाटाइजिंग’ बताया, जिसने बॉक्स ऑफिस पर केवल 55 लाख की कमाई की है. 

विज्ञापन
Read Time: 1 min
करण जौहर ने किया तू और मैं का रिव्यू
नई दिल्ली:

शनाया कपूर और आदर्श गौरव की नई फिल्म तू या मैं सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. जहां सोशल मीडिया पर फिल्म को मिक्स रिस्पॉन्स मिला तो वहीं सेलेब्स ने भी फिल्म का रिव्यू किया. इसी बीच फिल्ममेकर करण जौहर ने शनाया कपूर की फिल्म को "सबसे अच्छे तरीके से ट्रॉमा देने वाला" बताया. उन्होंने यह भी कहा कि वह "स्ट्रेस में" हैं और उन्हें लगता है कि "मुंबई के ट्रैफिक के बीच" कोई मगरमच्छ उन पर हमला कर सकता है. इसके साथ ही करण जौहर ने फिल्म के डायरेक्टर, बिजॉय नांबियार के साथ-साथ लीड एक्टर शनाया कपूर और आदर्श की भी तारीफ की. 

करण जौहर ने किया तू और मैं का रिव्यू

करण जौहर ने तू या मैं का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, किसी कार्डियो की जरुरत नहीं. इस ट्रॉमेटाइजिंग (सबसे अच्छे तरीके से) सर्वाइवल क्रोक एज ऑफ द सीटर के दूसरे हाफ में आप अपनी सीट से उछल पड़ेंगे! स्विमिंग पूल मेरे लिए फिर कभी पहले जैसे नहीं रहेंगे.कभी नहीं!" आगे वह लिखते हैं, और अगर आपके पास इस वैलेंटाइन पर पार्टनर है तो उन्हें तू या मैं देखने के लिए ले जाइए और उन्हें कहना कि आर्मर पहनकर आए क्योंकि आप डर से उसे पकड़ लेंगे. मैं स्ट्रैस में हूं और 30 मिनट फिल्म को हो चुके हैं. मुझे लग रहा है कोई मगरमच्छ मुंबई के ट्रैफिक के बीच में आएगा और मुझ पर अटैक कर देगा. (मुझे पता है कि मैं ड्रामा करता हूं, लेकिन इस फिल्म ने मुझे अपनी BP की दवाओं का एक्स्ट्रा डोज लेने पर मजबूर कर दिया है). 

ये भी पढ़ें- धुरंधर के डायरेक्टर निकले सनी देओल के फैन, बॉर्डर 2 एक्टर बोले- घायल और घातक ये सब फिल्में देखी है

Advertisement

तू या मैं का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

2 घंटे 30 मिनट की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म तू या मैं को 20 करोड़ के बजट में बनाया गया है. फिल्म में आदर्श गौरव और शनाया कपूर लीड रोल में हैं. जबकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार केवल 55 लाख का कलेक्शन किया है. 

Featured Video Of The Day
CM Yogi On Hanuman Garhi Namaz: योगी के आरोपों पर सपा ने क्या कहा? | Ayodhya Ram Mandir
Topics mentioned in this article
Karan Johar
Tu Yaa Main
Shannaya Kapoor
Adarsh Gourav