‘कभी खुशी कभी गम 2’ के सिक्वल को लेकर Karan Johar ने तोड़ी चुप्पी, बोले- खुद को खतरे में डालने जैसा

पिछले कुछ समय में सोशल मीडिया पर कहा जा रहा था कि फिल्म का सिक्वल बनेगा. कई रिपोर्ट्स में K3G 2 को लेकर कयास लगाए गए. इन्हीं वजहों से सीक्वल की चर्चा तेज हो गई थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
‘कभी खुशी कभी गम 2’ के सिक्वल को लेकर Karan Johar ने तोड़ी चुप्पी
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की सुपरहिट और आइकॉनिक फिल्म Kabhi Khushi Kabhie Gham के सीक्वल को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर बड़ा अपडेट सामने आया है. निर्देशक करण जौहर ने खुद इन अटकलों पर विराम लगाया है. हाल ही में एक इंटरव्यू में करण जौहर ने स्पष्ट कहा कि कभी खुशी कभी गम 2 फिलहाल नहीं बन रही है.  इस फिल्म के सीक्वल को लेकर कोई प्लान या डेवलपमेंट नहीं है.  उन्होंने यह भी कहा कि यह फिल्म दर्शकों के लिए बेहद खास है और इसकी विरासत को दोबारा छेड़ने का उनका कोई इरादा नहीं है. 

क्यों उड़ी थीं अफवाहें?
पिछले कुछ समय में सोशल मीडिया पर कहा जा रहा था कि फिल्म का सिक्वल बनेगा. कई रिपोर्ट्स में K3G 2 को लेकर कयास लगाए गए. इन्हीं वजहों से सीक्वल की चर्चा तेज हो गई थी, हालांकि कोई आधिकारिक घोषणा कभी नहीं हुई थी.

‘कभी खुशी कभी गम'की विरासत
साल 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान, काजोल, करीना कपूर और ऋतिक रोशन लीड रोल में थे. यह फिल्म आज भी भारतीय सिनेमा की सबसे पसंदीदा फैमिली ड्रामा फिल्मों में गिनी जाती है. फिल्म ने भारतीय पारिवारिक मूल्यों, रिश्तों और इमोशनल कॉन्फ्लिक्ट्स को जिस भव्यता और संवेदनशीलता के साथ पेश किया, वह आज भी दर्शकों के दिलों में बसता है. 

ये भी पढ़ें 

पाकिस्तान की वजह से टूटा था आदित्य धर का सपना, पत्नी यामी गौतम के साथ यूं मिलकर पूरा किया अधूरा ख्वाब

10 की उम्र में छूटा स्कूल, 14 में अधेड़ आदमी से शादी, बनी नौकरानी, 18 साल में 450 फिल्मों में काम, 35 की उम्र में गुमनाम मौत, होटल में मिली लाश 

Advertisement

Dharmendra के हमशक्ल को देख आपके चेहरे पर भी आ जाएगी स्माइल, किया ऐसा रोमांटिक डांस देख कर हेमा मालिनी भी होंगी इमोशनल

Featured Video Of The Day
यूपी चुनाव से पहले महा-संग्राम! क्या सीट शेयरिंग के लिए सपा पर दबाव बना रही कांग्रेस?
Topics mentioned in this article
Kabhi Khushi Kabhie Gham 2 Sequel
Kabhi Khushi Kabhie Gham 24 Years
Kabhi Khushi Kabhie Gham 2 News
Karan Johar
Karan Johar On K3g2