US-ईरान विवाद के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचा ये एक्टर, आसमान में मिसाइलों का  शेयर किया वीडियो, परिवार भी डरा

कन्नप्पा एक्टर विष्णु मंचू ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें मिसाइलों और हवाई हमलों की आवाजों से उनका घर पूरा हिल गया है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दुबई में परिवार के साथ हैं एक्टर विष्णु मंचू
नई दिल्ली:

अमेरिका और इजरायल ने शनिवार 28 फरवरी को ईरान पर स्ट्राइक कर दिया था, जिसके जवाब में ईरान ने भी जवाब देते हुए बहरिन में इजरायल और यूएस के मिलिट्री फैसिलिटी पर हमला कर दिया. वहीं खबरों के अनुसार, पूरे इलाके में तनाव बढ़ने के कारण अबू धाबी, दुबई, कतर और कुवैत में भी धमाकों की खबरें सामने आ रही हैं. इसी बीच कन्नप्पा एक्टर विष्णु मंचू, जो दुबई में अपने परिवार से मिलने गए थे. उन्होंने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें आसमान में मिसाइलों को देखा जा सकता है. जबकि धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं. 

विष्णु मंचू ने शेयर किया वीडियो

वीडियो एक्टर के घर के बाहर का है. जहां आसमान में मिसाइलें चल रही हैं. वहीं विष्णु मंचू अपने बेटी को देखते हैं, जो बेहद डरे हुए नजर आ रहे हैं. एक्टर ने कैप्शन में लिखा, “आज रात दुबई में परिवार से मिलने आया हूं. आसमान में मिसाइलें दिख रही हैं. तेज आवाजों से हमारा घर हिल गया और छोटी आयरा डर गई है. शांति के लिए प्रार्थना कर रहा हूं. कहीं भी कोई बच्चा अपनी छत के ऊपर युद्ध की आवाज सुनते हुए बड़ा न हो.”

ये भी पढे़- दुबई पर हमले में फंसी एक्ट्रेस, पीएम मोदी से लगाई गुहार, बोली- मुझे सुरक्षित घर वापस जाने में मदद करें

Advertisement

UAE की डिफेंस फोर्स का किया शुक्रिया

आगे उन्होंने लिखा, “आम लोगों को सुरक्षित रखने के लिए UAE की डिफेंस फोर्स का शुक्रगुजार हूं. ऐसे पल हमें याद दिलाते हैं कि जिंदगी सच में कितनी नाजुक है. ताकत और शांति के लिए प्रार्थना करता हूं. हर हर महादेव.” इस पोस्ट पर फैंस रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं और एक्टर की सलामती की दुआ मांग रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 2: हिट होने के लिए द केरल स्टोरी 2 को कमाने होंगे इतने करोड़, 2 दिनों पहुंची इतनी पास

Advertisement
Featured Video Of The Day
World Water Day: पानी हमारा जीवन रक्त है, लेकिन टूट रही है ये जीवन रेखा! | Banega Swasth India