करोड़ों की लग्जरी गाड़ी में बैठने पर ट्रोल हुईं मैथिली ठाकुर, कंगना रनौत ने दिया करारा जवाब बोलीं- हम अच्छी जिंदगी क्यों नहीं जी सकते

मैथिली ठाकुर भारत की लोकप्रिय शास्त्रीय और पारंपरिक संगीत गायिका हैं. वह भाजपा की सदस्य और दरभंगा जिले के अलीनगर सीट से विधायक हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रोल्स रॉयस में सफर करने पर ट्रोल हुईं मैथिली ठाकुर
Social Media
नई दिल्ली:

लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर को हाल ही में एक लग्जरी गाड़ी रोल्स रॉयस में घूमते देखे जाने पर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. ट्रोल करने वालों को अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने जवाब देते हुए कहा कि हम क्यों अच्छी जिंदगी जी नहीं सकते. सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है कि बिहार की विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने चुनावी हलफनामे में एक होंडा एक्टिवा और 3 करोड़ की नेट वर्थ बताई थी. हाल ही में वह 13 करोड़ रुपये की रोल्स रॉयस कार में दिखी थीं. पहले इस कार को लेकर ओनरशिप की पुष्टि नहीं थी हालांकि जब एनडीटीवी ने मैथिली की टीम से बात करने की कोशिश की तो उनके पीए ने बताया कि यह कार उन्हीं की है.

इस पोस्ट पर पलटवार करते हुए कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर लिखा, "कुछ लोगों को तब बुरा लगता है जब वे राजनेताओं को अच्छी जिंदगी जीते हुए देखते हैं. अभी हमारे एक युवा विधायक को लग्जरी कार इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है. हम भले ही समाज सेवा करते हों लेकिन हमारा अपना करियर, जिंदगी और लोकप्रियता भी है."

कंगना ने कहा, "हम निस्वार्थ भाव से जनहित में काम करते हैं लेकिन कुछ लोगों को हमारी अच्छी जिंदगी देखकर तकलीफ होती है. क्यों नहीं? हम अच्छी जिंदगी क्यों नहीं जी सकते? हमें जनता के पैसे में कोई दिलचस्पी नहीं है लेकिन हमसे यह उम्मीद करना कि हम हमेशा गरीब और बेजान जिंदगी जिएं, बिल्कुल बेतुका है."

Advertisement

यह भी पढ़ें: काजल राघवानी पर फैन्स का हमला, गाड़ी पर फेंके पत्थर, गाड़ी का शीशा तोड़ा, एक झलक के लिए मचा बवाल

बता दें कि मैथिली ठाकुर भारत की लोकप्रिय शास्त्रीय और पारंपरिक संगीत गायिका हैं. वह भाजपा की सदस्य और दरभंगा जिले के अलीनगर सीट से विधायक हैं. वह बिहार विधानसभा की सबसे युवा विधायकों में से एक हैं. 2025 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर 84915 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर आरजेडी के बिनोद मिश्रा रहे थे. मैथिली ठाकुर हिंदी, बंगाली, मैथिली, उर्दू, मराठी, भोजपुरी, पंजाबी, तमिल , अंग्रेजी और अन्य भारतीय भाषाओं में प्रमुख रूप से मौलिक गीत, कवर गीत और पारंपरिक लोक संगीत गाए हैं.

Advertisement
Topics mentioned in this article
Kangana Ranaut
Maithili Thakur
Bihar Assembly Elections
Entertainment
Bollywood