ओटीटी के जमाने में कई फिल्में ऐसी हैं जो भले थियेटर में ना चल पाएं लेकिन ओटीटी पर कमाल कर जाती हैं. इस कैटेगरी में हमारे पास आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' एक बेहतरीन एगजाम्ल है. इस फिल्म को थियेटर्स में खास रिस्पॉन्स नहीं मिला लेकिन कुछ समय बाद जब ये ओटीटी पर आई तो धीरे धीरे लोगों ने इसे देखा और इसके बारे में बात भी की. इसी तरह अब कंगना रनौत की एक फिल्म लोगों के बीच चर्चा का विषय बन रही है. कंगना की जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं उसका नाम है 'भारत भाग्य विधाता'. ये फिल्म 14 जून 2026 को रिलीज हुई थी. इसके बाद 14 अगस्त को इसे ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज किया.
14 अगस्त यानी आजादी के पर्व के ठीक एक दिन पहले जी-5 पर आई ये फिल्म आते ही दर्शकों की पहली पसंद बन गई. रिलीज होते ही ये फिल्म तुरंत ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर-1 पर पहुंच गई. फिल्म 26/11 के मुंबई आतंकी हमले पर आधारित है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक सरकारी अस्पताल की नर्सों ने साहस और समझदारी से आतंकवादियों का मुकाबला किया और कई बच्चों व मरीजों की जान बचाई. इस फिल्म में कंगना रनौत लीड रोल में हैं.
Photo Credit: social media
थिएटर रिलीज के समय क्रिटिक्स ने फिल्म को पसंद किया था लेकिन दर्शकों ने इसे नकार दिया. लिहाजा बॉक्स ऑफिस पर इसकी कुल कमाई करीब 6.67 करोड़ रुपये रही, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 8.16 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाया. वहीं अब ओटीटी पर हालात पूरी तरह बदले नजर आ रहे हैं. घर बैठे लोग अब इस कहानी को देख रहे हैं और पसंद कर रहे हैं. कई फिल्में थिएटर में फ्लॉप हो जाती हैं, लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नई जान पा लेती हैं. “भारत भाग्य विधाता” भी उसी लिस्ट में शामिल हो गई है.
यह भी पढ़ें: 32 साल पुराना क्लासिक रोमांटिक गाना, जावेद अख्तर ने कार में बैठे-बैठे लिखे थे बोल, दिमाग में था नाक कटने का डर
कंगना की आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो विकिपीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक वे सर्कल और क्वीन 2 दो फिल्मों पर काम पूरा कर चुकी हैं. इसके अलावा अभी इन्हें लेकर कोई खास जानकारी शेयर नहीं की गई है. क्वीन 2 उनकी हिट फिल्म क्वीन का सीक्वल होगी. क्वीन 2014 में रिलीज हुई थी.