एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने हालिया Gen-Z छात्र प्रदर्शनों से जुड़े वायरल वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है.बीते दिनों तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर जंतर-मंतर सहित पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हुआ. इस प्रदर्शन में Gen-Z ने अपने-अपने तरीके से विरोध किया. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद यह प्रदर्शन खत्म हो गए थे, लेकिन सोशल मीडिया पर फैली रील और क्लिप्स देखकर कंगना रनौत ने अपनी नाराजगी जाहिर की. ऐसे में एक्ट्रेस ने अब बड़ा फैसला किया है.
क्या बोंली कंगना रनौत
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया से खुद को दूर रखने का फैसला कर लिया है. इस बात की घोषणा एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर की है. कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में लिखा, 'मैंने कभी एक जगह इतनी भद्दी चीजें नहीं देखीं. Gen-Z प्रदर्शनों के रील देखने लायक नहीं हैं. बोलने का तरीका और भाषा इतनी कच्ची और खराब है कि हर फ्रेम में असहज महसूस होता है. इन्हें जन्म कौन दे रहा है और पाल-पोस कौन रहा है?'
सोशल मीडिया से बनाई दूरी
कंगना रनौत ने आगे कहा कि भारत अलग-अलग चीजों से भरा खूबसूरत देश है, जहां लोग शानदार कपड़ों में रहते हैं और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध हैं. लेकिन यह युवा खुद को कॉकरोच कहते हैं और वैसा ही व्यवहार भी करते हैं. कंगना के मुताबिक इसमें कोई विरोधाभास नहीं है. वह दुनिया को अपनी गंदगी और भद्देपन से भर रहे हैं. उन्होंने बताया कि यह वीडियो देखकर वह खुद को आहत महसूस कर रही हैं और डिजिटल डिटॉक्स की जरूरत है.अब मुझे थोड़ा समय सोशल मीडिया से दूर रहकर खुद को शांत करने और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करने के लिए चाहिए.'
प्रदर्शन के बारे में
ये प्रदर्शन मुख्य रूप से परीक्षा लीक और शिक्षा व्यवस्था की अनियमितताओं के खिलाफ चलाए जा रहे थे. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) नाम से जाने गए इस युवा आंदोलन ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी, जो बाद में मान ली गई. प्रदर्शन के दौरान कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिनमें भाषा और व्यवहार को लेकर आलोचना हो रही है. कंगना रनौत ने पहले भी कई मौकों पर राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखी है. इस बार भी उन्होंने सांस्कृतिक मूल्यों और शालीनता पर जोर देते हुए युवाओं के आचरण पर सवाल उठाए हैं.