काजोल की बहन का 'वेलेंटाइन डे' पर छलका दर्द, तनीषा मुखर्जी ने पुराने प्यार को याद कर लिखा- तुम्हारे बिना...

Valentine's Day : एक्ट्रेस काजोल की बहन तनिषा मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर वैलेंटाइन्स डे के खास मौके पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
तनिषा मुखर्जी ने वेलेंटाइन डे पर किया इमोशनल पोस्ट
नई दिल्ली:

वेलेंटाइन डे पर जहां लोग अपने स्पेशल वन के लिए प्यार का इजहार कर रहे हैं, वहीं, काजोल की बहन और एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए पुराने प्यार को याद किया. हालांकि, यह कोई रोमांटिक पार्टनर नहीं, बल्कि अभिनेत्री का पालतू डॉग है. शनिवार को वेलेंटाइन डे पर अपने पालतू डॉग को याद करते हुए अभिनेत्री ने खास नोट पोस्ट किया. उन्होंने बताया कि पिछले साल उन्होंने अपने डॉग को खो दिया था और उसके बाद उनकी जिंदगी पहले जैसी नहीं रही. अभिनेत्री ने लिखा, "मेरे सच्चे प्यार के लिए, हैप्पी वेलेंटाइन डे. तुम पिछले साल मुझे छोड़कर चले गए थे, और तुम्हारे बिना जिंदगी अब वैसी नहीं लगती. मुझे इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया, जितना मैंने सोचा भी नहीं था. मेरा सबसे बड़ा प्यार."

स्पिरिचुअल हुईं तनिषा मुखर्जी

अभिनेत्री की इस पोस्ट से साफ झलकता है कि उनका पालतू डॉग सिर्फ जानवर ही नहीं, बल्कि उनके परिवार का एक अहम सदस्य था. अभिनेत्री काफी स्पिरिचुअल हो गई हैं. अभिनेत्री भले ही काफी समय से पर्दे पर नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन वह अपनी स्पिरिचुअल यात्रा से फैंस के दिलों में अपनी मौजूदगी बना रही हैं. इससे पहले वे महाराष्ट्र के अहमदनगर में मौजूद शनि शिंगणापुर के दर्शन करने गई थीं. उन्होंने इसकी कुछ झलकियां भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. 

ये भी पढ़ें- जब नहीं हुई थी अजय देवगन की शादी, उनकी बहन के रिसेप्शन में यूं पहुंचीं थीं काजोल, सलमान-अक्षय पर भारी पड़े थे बॉबी देओल

Advertisement

तनिषा मुखर्जी के बारे में

अभिनेत्री का फिल्मी करियर उनकी बड़ी बहन की तरह कामयाब नहीं रहा. जहां काजोल के अभिनय को आज भी सराहा जाता है, वहीं तनिषा फिल्म इंडस्ट्री में बड़ी सफलता हासिल नहीं कर सकीं. अभिनेत्री बिग बॉस 7 में भी नजर आई थीं. अभिनेत्री 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'कोड नेम अब्दुल' में नजर आई थीं. इस फिल्म में उन्होंने सलमा नामक एक रॉ एजेंट की भूमिका अदा की थी. इससे पहले, वे साल 2016 की फिल्म 'अन्ना' में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने पत्रकार का किरदार निभाया था. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
TCS धर्मांतरण केस में निदा को जमानत देते समय कोर्ट ने किया भगवान कृष्ण का जिक्र, वकील ने क्या बताया
Topics mentioned in this article
Kajol Sister
Valentine's Day
Valentine's Day 2026
Tanisha Mukherjee