हर साल एक नए सिंगर को लॉन्च करते हैं कैलाश खेर! बताया क्यों देते हैं नए टैलेंट को मौका

NDTV Creator Manch 2026: कैलाश खेर ने एनडीटीवी से खास बातचीत में बताया कि उन्होंने हर साल एक नए सिंगर को लॉन्च करने का काम क्यों शुरू किया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Social Media
नई दिल्ली:

NDTV Creator Manch 2026 का आगाज हो चुका है. इस बार ये महफिल सजी है बनारस में. भोले की नगरी में जश्न हो और कैलाश खेर इससे दूर रह जाएं ऐसा कैसे हो सकता है. यही वजह है कि कैलाश खेर एनडीटीवी के इस खास कार्यक्रम का हिस्सा बने. कैलाश 29 नवंबर शाम 4 बजे मंच पर अपने बैंड कैलासा के साथ परफॉर्म करेंगे लेकिन इस खास परफॉर्मेंस से पहले 28 नवंबर को उन्होंने समय निकाला और एनडीटीवी से खास बातचीत की. इस बातचीत में कैलाश खेर ने बताया कि काशी उनके लिए क्या मायने रखती है. सिंगर ने एनडीटीवी के साथ नौका विहार का आनंद लेते हुए यह भी बताया कि जब भी वह अपने किसी काम से या किसी भी वजह से बनारस आते हैं तो कौनसे ऐसे काम हैं जो वे जरूर करते हैं. 

बनारस आकर क्या करते हैं कैलाश खेर?

कैलाश खेर ने बताया कि बताया कि वे जब भी बनारस आते हैं तो काशी विश्वनाथ के दर्शन जरूर करते हैं. सिंगर ने बताया कि उनकी कोशिश होती है कि वे मंगला आरती में शामिल हों. इसके अलावा अपने उस सौभाग्य के लिए भी भगवान शिव को बड़ी कृपा बताई कि उन्हें विग्रह में बैठ ध्यान करने को मिल जाता है. कैलाश खेर ने बताया कि ये ध्यान एक ऐसी चीज हो जाती है जिससे आत्मा का विशुद्धिकरण हो जाता है.  

हर साल एक सिंगर को लॉन्च करते हैं कैलाश खेर 

संगीत के जरिए शिव की सेवा या यूनिवर्स को अपनी तरफ से क्या दे रहे हैं? इस सवाल पर कैलाश ने कहा, जब आप सक्षम हो जाएं तो किसी और को सक्षम करें. ये भगवान शिव ने कहा है. अति किसी चीज की अच्छी नहीं होती. अति को त्यागना ही संतुलन है और संतुलन ही शिव हैं. शिव ने गंगा को धरती पर भेजा कि जाओ इन्हें तार दो. हम संगीत सेवी है तो हम इसमें हम नए कलाकारों को लॉन्च करते हैं. कभी किसी सिंगर ने सिंगर को लॉन्च नहीं किया. लेकिन अपने जन्मदिन के मौके पर हम हर साल एक नए कलाकार को लॉन्च करते हैं. हम स्वार्थ में किसी कलाकार से नहीं जुड़ते. हम अच्छाई का गुणगान करने में विश्वास नहीं करते क्योंकि अगर आप अपनी अच्छाई का या धर्म कर्म का खुद ही बखान किया तो इसका कोई मतलब नहीं रह जाता.

यह भी पढ़ें: NDTV Creators Manch 2026: आशुतोष राणा के कहने पर हिंदी में ट्रांसलेट किया गया शिव तांडव स्त्रोत! आलोक श्रीवास्तव ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

Advertisement
Topics mentioned in this article
Kailash Kher
NDTVCreatorsManch2026
Hindi News
Entertainment News
Bollywood News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं