कोबरा के साथ सोते थे, उसे खिलाने के लिए चूहे मारते थे कैलाश खेर! पॉडकास्ट में सिंगर ने बताई हैरान करने वाली बातें

कैलाश खेर ने रणवीर अलाहवादिया के साथ पॉडकास्ट में बताया कि उन्होंने करीब तीन महीने तक इस कोबरा को अपने साथ रखा. वह बाहर कहीं जाते तो भी बैकपैक में उसे साथ लेकर जाते थे. आखिर तीन महीने बाद उन्हें ये दोस्ती खत्म करनी पड़ी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कैलाश खेर ने पाला था कोबरा!
Social Media
नई दिल्ली:

अपनी सिंगिग से फैन्स को हैरान करने वाले कैलाश खेर ने हाल में अपने पुराने दिनों की कुछ बातें बता कर लोगों को चौंका दिया. कैलाश खेर ने रणवीर अलाहबादिया के साथ पॉडकास्ट में अपने शुरुआती दिनों की बातें बताई. कैलाश की इन्हीं बातों में से एक सीक्रेट ये था कि एक समय में वह कोबरा को पाल चुके हैं. कैलाश ने बताया कि उन्होंने करीब तीन महीने तक इस कोबरा को पाला था. कैलाश खेर ने बताया कि वे इस कोबरा के साथ इमोशनली इतने जुड़ चुके थे कि जहां भी जाते उसे एक बैकपैक में रख अपने साथ ही लेकर जाते थे. इतना ही नहीं वह उसे अपने साथ रजाई में सुलाते भी थे. उन्होंने यह भी बताया कि उन दोनों का साथ केवल तीन महीने तक का ही क्यों रहा.

20 साल की उम्र में पाला कोबरा

कैलाश खेर ने बताया, 'हमने कोबरा पाला था. उस वक्त हमारी उम्र करीब 20 साल रही होगी. उस वक्त इतनी समझ नहीं थी. वह करीब तीन महीने हमारे साथ रहा और हमारी रजाई में, हमारे साथ ही सोता था. सर्दियों के दिन थे हमें अच्छी तरह याद है. जब भी हम कहीं जाते थे, उसे अपने बैकपैक में साथ लेकर जाते. लेकिन हमने उसे वापस छोड़ दिया. एक दिन हमारे मन में बहुत कुंठा हुई कि हमें उसे चूहा मारकर खिलाना पड़ता है. हमने सोचा, हमें ऐसा नहीं करना चाहिए. हम इतने राक्षसी प्रवृत्ति के नहीं बनना चाहते कि एक जीव को पालने के लिए दूसरे जीव की जान लेनी पड़े.'

कैलाश खेर ने बताया, 'कोबरा के दांत निकाल दिए जाते हैं लेकिन इसके बावजूद उसकी फुंकार में जहर होता है. इसलिए हर कोई उसे नहीं पाल सकता. लेकिन उस वक्त हमें इतनी अक्ल नहीं थी. हम संतों के बीच रहे थे, जंगलों और पहाड़ों में रहा करते थे. खूब पैदल चलते थे, पहाड़ चढ़ते थे और कीड़े-कांटे जैसी चीजें खूब देखते थे. इस वजह से हमारा डर खत्म हो गया था. वह कभी-कभी फुंकार मारता था, खासकर जब भूखा होता था और हम काफी देर तक उसकी तरफ ध्यान नहीं देते थे. तब वह फुंकार मारकर याद दिलाता था कि भाई, मेरा भी ध्यान रखो. उस वक्त हमारी एनर्जी भी अलग थी. हम उसे पकड़कर कहते थे, ‘बहुत बिगड़ रहा है' जैसे उससे बातचीत कर रहे हों. फिर उसे पकड़कर थैले में डाल दिया करते थे. वो भी एक अलग ही समय था.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: Netflix पर 2026 में सबसे ज्यादा देखी गईं साउथ की ये 7 फिल्में, एक बॉक्स ऑफिस थी फ्लॉप लेकिन OTT पर बनी नंबर-1

Featured Video Of The Day
DhirendraShastri
Topics mentioned in this article
Kailash Kher
Cobra
Kailash Kher News
Hindi News
Entertainment News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं