शिव भक्ति में डूबा ये गाना पहले हो गया था रिजेक्ट, कैलाश खेर की आवाज में बना अमर, IPL में 80 करोड़ लोगों ने गाया था 'बम लहरी'

सिंगर कैलाश खेर ने एनडीटीवी क्रिएटर्स मंच 2026 में बातचीत के दौरान किस्सा सुनाया कि कैसे वह अपने गुरु के कहने पर अपना गीत लेकर मुंबई पहुंचे लेकिन यहां रिजेक्ट कर दिया गा था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
शिव भक्ति में डूबा कैलाश खेर का गाना जो कर दिया गया था रिजेक्ट
Social Media
नई दिल्ली:

कैलाश खेर ने 12 साल पहले एक गाना रिलीज किया था. ये बात है साल 2014 की. करीब 12 साल पहले यूट्यूब पर रिलीज हुआ ये गाना इतना वायल हुआ. इतना पसंद किया कि आज तक इसे 240 मिलियन बार देखा जा चुका है. इस गाने को मिले व्यूज से आप समझ सकते हैं कि तब से लेकर आज तक इस गाने को कितना सुना और पसंद किया जाता है. सोचिए जिस गाने को लेकर इतना क्रेज रहा, इसे गाने वाले कैलाश खेर आज भी इसे अपने लाइव शो में परफॉर्म करते हैं उसे शुरुआत में रिजेक्ट कर दिया गया था.

कैलाश खेर का पहला गाना कर दिया गया था रिजेक्ट, यूट्यूब पर आया तो हुआ सुपरहिट

हम आपको कैलाश खेर के जिस गाने के बारे में बता रहे हैं वह उनका पहला गाना बम लहरी था. जी कैलाश खेर की पहचान बन चुका ये गाना कभी रिजेक्ट कर दिया गया था. रिकॉर्ड कम्पनियों का कहना था कि ये गाना चल नहीं पाएगा. फैन्स के दिलों तक नहीं उतरेगा. कैलाश खेर ने इस गाने के रिजेक्ट होने का किस्सा एनडीटीवी के क्रिएटर्स मंच 2026 के कार्यक्रम में सुनाया.

यह भी पढ़ें: "बनारस की गलियों में तो सांप दौड़ते हैं..." ट्रैफिक जाम पर बोले कैलाश खेर, किस पर किया ये मजेदार कमेंट?

कैलाश खेर ने कहा, हमारे गुरु परिपूर्णानंद महाराज ने कहा कैलाश जाओ तुम अपने गानों की एल्बम निकालो. उनकी बात सुन हम ऋषिकेश से मुंबई आए. हम अपना गाना बम लहरी हर जगह सुना रहे थे. उस वक्त रिकॉर्ड कम्पनियां हुआ करती थीं जो कि हमारा काम लोगों तक पहुंचाती थीं. वहां हमारी कई पढ़े लिखे विद्वानों से मुलाकात हुई जो कि गाना सुन मुंह बना लेते थे और अंग्रेजी में गिटर-पिटर करते कि ये नहीं चलेगा. ये काम नहीं करेगा. ये तो समझ ही नहीं आ रहा है. बम लहरी को लेकर इसी तरह का रिएक्शन मिलता रहा. लेकिन जब ये गाना रिलीज हुआ तो सुपर-डुपर हिट रहा. केवल देश ही नहीं विदेश में भी इसे प्यार मिला. जब हमने IPL में इसे परफॉर्म किया तो 80 करोड़ लोगों ने हमारे साथ मिलकर इसे गाया. 

Advertisement

Featured Video Of The Day
Kailash Kher Live Performance | NDTV Creators Manch पर कैलाश खेर की धमाकेदार परफॉर्मेंस | Kashi
Topics mentioned in this article
NDTVCreatorsManch2026
Kailash Kher
Hindi Songs
Entertainment News
Bollywood News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं