सलमान खान का काला हिरण के मेकर्स को नहीं खौफ, अब समय से पहले इस दिन आएगी विवादित फिल्म

सलमान खान के लीगल नोटिस भेजने के बाद 'काला हिरण' की रिलीज डेट बदल गई है. लेकिन  हैरानी की बात यह है कि अब तय समय से पहले 'सलमान विवाद' वाली फिल्म आएगी. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सलमान खान के विवादित फिल्म काला हिरण रिलीज होगी
नई दिल्ली:

फिल्म ‘काला हिरण' की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है. फिल्म पहले 20 जून को रिलीज होने वाली थी, जिसे अब 12 जून कर दिया गया है. निर्माता अमित जानी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि फिल्म जल्द ही दर्शकों के सामने आएगी. जानी फायरफॉक्स फिल्म्स के बैनर वाली यह फिल्म 1998 के चर्चित काला हिरण शिकार मामले और बिश्नोई समुदाय के संघर्ष पर आधारित बताई जा रही है. फिल्म का फर्स्ट लुक हाल ही में जारी किया गया है, जिसमें अपराध, रोमांच और न्याय की लड़ाई दिखाई गई है. फिल्म का निर्देशन भरत एस. श्रीनाते कर रहे हैं. 

सलमान खान ने भेजा था नोटिस

फिल्म रिलीज से पहले ही सुर्खियों में आ चुकी है. फिल्म में कथित तौर पर सलमान खान और बिश्नोई समाज से जुड़े विवाद को दिखाए जाने की चर्चा के बाद सलमान खान की लीगल टीम ने फिल्म निर्माताओं को नोटिस भेज दिया था. नोटिस में कहा गया है कि फिल्म उनके व्यक्तिगत अधिकारों और छवि को प्रभावित कर सकती है. साथ ही यह भी उल्लेख किया गया कि काला हिरण शिकार का मामला अभी राजस्थान हाईकोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए फिल्म बनाना और उसका प्रचार कानूनी रूप से संवेदनशील है.

एंटरटेनमेंट से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें

काला हिरण के निर्माता ने कही ये बात

निर्माता अमित जानी ने आईएएनएस से बात करते हुए नोटिस पर प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने दावा किया कि नोटिस मिलने के बाद पिछले 36 घंटों में उन्हें हजारों धमकी भरे मैसेज, फोन कॉल और सोशल मीडिया पर दबाव झेलना पड़ा है. अमित जानी ने कहा, “अगर सलमान खान कानूनी लड़ाई लड़ना चाहते हैं तो कानून के दायरे में रहकर लड़ें, धमकियां भिजवाने की जरूरत नहीं है.” 

काला हिरण की कहानी 

अमित जानी ने आगे कहा कि फिल्म बिश्नोई समुदाय के संकल्प और 1998 के ऐतिहासिक संघर्ष की कहानी है. फिल्म को लेकर विवाद बढ़ने के बावजूद निर्माता इसे रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- तनु वेड्स मनु 3 को लेकर आया बड़ा अपडेट, आनंद एल राय नहीं करेंगे डायरेक्ट, कंगना रनौत की होगी वापसी?

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
सिर्फ प्यादों पर एक्शन क्यों? राम मंदिर दान चोरी मामले में क्या बोले अयोध्या के संत?
Topics mentioned in this article
Kala Hiran
Salman Khan
Bollywood
Entertainment News