Jumanji Open World New Trailer: शहरों में जानवर और जंगल में इंसान, फिर शुरू हो गया 31 साल पुराना घमासान

Jumanji Open World New Trailer: 31 साल पुराना खतरनाक खेल फिर से शुरू हो गया है. जंगल के जानवर शहरों में आ गए हैं और शहरों के लोग जंगलों में फंस गए हैं. जुमानजी ओपन वर्ल्ड का नया ट्रेलर रिलीज.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Jumanji Open World New Trailer: जुमानजी ओपन वर्ल्ड न्यू ट्रेलर
youtube

हॉलीवुड सुपरस्टार ड्वेन जॉनसन, जैक ब्लैक, केविन हार्ट और कैरेन गिलन की 'जुमानजी: ओपन वर्ल्ड' का नया ट्रेलर रिलीज हगो गया है. 31 साल पहले शुरू हुआ खतरनाक गेम, अब पहले सभी ज्यादा डेंजर्स हो गया है. इसकी शुरुआत 1995 में हुई थी और आज 31 साल बाद भी इसके फैन्स की संख्या कम नहीं हुई है बल्कि बढ़ी ही है. हमेशा की तरह जानवर शहरों में आ गए हैं और इंसान जंगलों में पहुंच गए हैं. फिर इस ट्रेलर ड्वेन द रॉक जॉनसन का जलवा है और उनके सात जैक ब्लैक और केविन हार्ट की जबरदस्त कॉमेडी भी है. सोनी पिक्चर्स की जुमानजी फ्रैंचाइजी की ये फिल्म इस सीरीज का फाइनल चैप्टर है.

'जुमानजी ओपन वर्ल्ड' ट्रेलर में दिखी अजब गजब दुनिया

जुमानजी ओपन वर्ल्ड के न्यू ट्रेलर की शुरुआत ही धमाकेदार अंदाज से होती है. कहानी इतनी है कि जुमानजी गेम का कंसोल टूट गया है. वीडियो गेम के किरदार असली दुनिया में आ गए हैं और 'डेमो मोड' में फंसे हुए हैं. फिर इसके साथ ढेर सारे ताम-झाम भी हैं. ड्वेन जॉनसन डॉ. स्मोल्डर ब्रेवस्टोन, केविन हार्ट माउस फिनबार, जैक ब्लैक प्रोफेसर ओबेरॉन और कैरेन गिलन रूबी राउंडहाउस के किरदार में हमेशा की तरह जबरदस्ती मस्ती करते नजर आ रहे हैं. 

ट्रेलर में शीशा तोड़कर बाहर आता गैंडा है तो द रॉक को मुंह में दबा लेने वाला दरियाई घोड़ा भी है. चीख पुकार और जबरदस्त एक्शन है. फिल्म को फाइनल चैप्टर बताया जा रहा है तो अब इतना तहलका मचना तो बनता है. फिर इस ट्रेलर में फास्ट ऐंड फ्यूरियस वाली झलक भी मिल रही है. 

Advertisement

फिल्म का निर्देशन फिर जेक कास्डन कर रहे हैं. उन्होंने 2017 की 'जुमानजी: वेलकम टू द जंगल' और 2019 की 'जुमानजी: द नेक्स्ट लेवल' को भी डायरेक्ट किया था. फिल्म 25 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी. 

जुमानजी का 31 साल का सफर?

जुमानजी का पहला पार्ट 1995 में आया था. 1995 की ओरिजिनल 'जुमानजी' का बजट लगभग 65 मिलियन डॉलर था और वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 262.8 मिलियन डॉलर रहा. 'जुमानजी: वेलकम टू द जंगल' का बजट 90 मिलियन डॉलर था, लेकिन इसने दुनिया भर में लगभग 963 मिलियन डॉलर कमाए. 2019 की 'जुमानजी: द नेक्स्ट लेवल' का बजट 125 मिलियन डॉलर था और कलेक्शन करीब 800 मिलियन डॉलर रहा. तीनों फिल्मों ने मिलाकर दो अरब डॉलर से ज्यादा कमाई की है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
जब बीच डिबेट एंकर ने सपा प्रवक्ता से पूछ लिया सवाल..
Topics mentioned in this article
Jumanji Open World Trailer
Hollywood
Hindi News
Entertainment

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं