July OTT Release: आज के समय में लोगों को फिल्मों से ज्यादा वेब सीरीज का क्रेज रहता है. ओरिजिनल कंटेंट लोगों को बहुत पसंद आता है जिसकी वजह से वो हमेशा छाए रहते हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने कोई ना कोई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होती रहती है. अब जुलाई के महीने में भी कई सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली हैं. आइए आपको बताते हैं कि जुलाई के महीने में कौन-कौन सी वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होंगी.
मिर्जापुर 3
पंकज त्रिपाठी, अली फजल की वेब सीरीज मिर्जापुर 3 मोस्ट अवेटिड सीरीज है. इस सीरीज के पहले दो पार्ट हिट साबित हुए हैं जिसके बाद से तीसरे पार्ट का फैंस को इंतजार था. अब ये इंतजार बस कुछ दिन का ही बचा है. मिर्जापुर 3 प्राइम वीडियो पर 5 जुलाई को रिलीज होने वाली है. एक बार फिर कालीन भैया का ऐसा अवतार देखने को मिलेगा.
वाइल्ड वाइल्ड पंजाब
वरुण शर्मा, सनी सिंह, पत्रलेखा और जस्सी गिल की फिल्म वाइल्ड वाइल्ज पंजाब का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है. इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद हर कोई पेट पकड़कर हंस रहा है. वरुण शर्मा ने एक बार फिर कॉमेडी टाइमिंग से फैंस का दिल जीत लिया है. ये फिल्म 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है.
कमांडर करण सक्सेना
गुरमीत चौधरी एक बार फिर फैंस को दीवाना बनाने के लिए तैयार हैं. इस बार वो रॉ के एजेंट बनकर फैंस का दिल जीतने वाले हैं. सीरीज में गुरमीत एजेंट कमांडर करण सक्सेना के किरदार में नजर आएंगे. ये सीरीज 8 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी.
ककुड़ा
सोनाक्षी सिन्हा, रितेश देशमुख और साकिब सलीम की फिल्म ककुड़ा ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. ये फिल्म 12 जुलाई को जी5 पर रिलीज होगी. ये एक हॉरर-थ्रिलर फिल्म है जिसे देखने में काफी मजा आने वाला है.
Topics mentioned in this article
OTT New Release
OTT This Week
New OTT Release
July OTT Release
Mirzapur 3
Mirzapur 3 Release
Wild Wild Punjab
Wild Wild Punjab Release
Commander Karan Saxena
Commander Karan Saxena Release
Kakuda
Kakuda Release