जुदाई में श्रीदेवी-अनिल कपूर का बेटा पर्सनालिटी में सलमान, रणवीर को देता है टक्कर, 29 साल बाद रोमी को देख कर फैंस बोले- हैंडसमनेस में सबका बाप

श्रीदेवी और अनिल कपूर की इस फिल्म को दर्शकों ने सिर्फ कहानी के लिए ही नहीं, बल्कि इसके किरदारों के लिए भी खूब पसंद किया था. खासकर फिल्म में नजर आए उनके बच्चों ने अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीत लिया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
श्रीदेवी के बेटे का रोल निभाने वाला ये बच्चा अब बन गया है हैंडसम हंक
नई दिल्ली:

90 के दशक की फिल्मों की बात हो और ‘जुदाई' (1997) का जिक्र न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. श्रीदेवी और अनिल कपूर की इस फिल्म को दर्शकों ने सिर्फ कहानी के लिए ही नहीं, बल्कि इसके किरदारों के लिए भी खूब पसंद किया था. खासकर फिल्म में नजर आए उनके बच्चों ने अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीत लिया था. उसी फिल्म में बेटे रोमी का किरदार निभाने वाले मास्टर ओंकार कपूर उस वक्त भले ही छोटे थे, लेकिन आज उनकी पहचान बिल्कुल बदल चुकी है. जो बच्चा स्क्रीन पर मासूम और शरारती दिखता था, वही अब बड़े होकर एकदम अलग अंदाज में नजर आता है.

बाल कलाकार के रूप में बनाई पहचान
ओंकार कपूर ने बतौर बाल कलाकार कई बड़ी फिल्मों में काम किया. उन्होंने ‘मासूम' से शुरुआत की, जिसका गाना “छोटा बच्चा जान के...” उस दौर में हर किसी की जुबान पर था. इसके बाद वे ‘जुड़वा' में सलमान खान के बचपन के रोल में दिखे और ‘हीरो नंबर-1' में गोविंदा के साथ भी नजर आए. 90 के दशक में वे उन बाल कलाकारों में शामिल थे, जिन्हें दर्शक तुरंत पहचान लेते थे.

फिल्मों से लेकर वेब सीरीज तक का सफर
बचपन की पहचान के बाद ओंकार कपूर ने बड़े होकर भी इंडस्ट्री में अपनी मौजूदगी बनाए रखी. हालांकि, उन्हें दोबारा पहचान बनाने में समय लगा. वे ‘प्यार का पंचनामा-2' और ‘झूठा कहीं का' जैसी फिल्मों में नजर आए, जहां उनका एक अलग ही अवतार देखने को मिला. इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी सक्रिय रहे और ZEE5 की वेब सीरीज ‘फॉरबिडन लव' में भी नजर आ चुके हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें - धुरंधर 2 को प्रोपेगैंडा कहे जाने पर भड़के रवि किशन, बोले- एक कश्मीरी पंडित ने खूबसूरती से अपने दर्द और देशभक्ति को दिखाया

लुक में आया जबरदस्त बदलाव
आज ओंकार कपूर का लुक पूरी तरह बदल चुका है. बचपन की क्यूट इमेज से आगे बढ़कर अब वे एक फिट और स्टाइलिश पर्सनालिटी के तौर पर सामने आते हैं. उनकी तस्वीरें देखकर पहली नजर में पहचान पाना आसान नहीं होता कि ये वही ‘जुदाई' का छोटा बच्चा है, जिसने कभी अपनी मासूमियत से सबका दिल जीता था.

Advertisement


यह भी पढ़ें - हूबहू ऐश्वर्या राय की कॉपी हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा, लेटेस्ट फोटोज में खूबसूरती देख फैंस बोले- ये लेगी ऐश की जगह

आज भी याद है ‘जुदाई' का रोमी
‘जुदाई' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि 90 के दशक की यादों का अहम हिस्सा है. ऐसे में उस फिल्म से जुड़े किरदार आज भी लोगों के जेहन में बसे हुए हैं. ओंकार कपूर का ट्रांसफॉर्मेशन इस बात का उदाहरण है कि फिल्मी दुनिया में पहचान बदलने में वक्त लगता है, लेकिन मेहनत से वापसी जरूर होती है.

Featured Video Of The Day
पति की हत्या कर शव बाथरूम में दफनाया, आगरा में सनसनीखेज मर्डर
Topics mentioned in this article
Omkar Kapoor
Sridevi
Omkar Kapoor Instagram
Omkar Kapoor Latest Photos
Omkar Kapoor Movie