'जॉली एलएलबी 3' और 'राफा' समेत इस शुक्रवार रिलीज हो रही ये 6 बड़ी फिल्में और सीरीज

इस शुक्रवार OTT प्लेटफॉर्म्स पर कॉमेडी, कोर्टरूम ड्रामा, स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री और साइंस-फिक्शन का शानदार तड़का लगने वाला है. ‘जॉली एलएलबी 3’ से लेकर डॉक्यूमेंट्री तक कई बड़ी रिलीज इस वीकेंड दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
New OTT Release This Weekend: इस वीकेंड OTT पर लगेगा एंटरटेनमेंट का तगड़ा तड़का
नई दिल्ली:

OTT Release This Week: गर्मी इतनी पड़ रही है कि बाहर निकलने का मन ही नहीं कर रहा, लेकिन अच्छी बात ये है कि इस वीकेंड आपका पूरा मनोरंजन घर बैठे होने वाला है. इस शुक्रवार OTT प्लेटफॉर्म्स पर कॉमेडी, फैमिली ड्रामा, स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री और साइंस-फिक्शन का जबरदस्त मिक्स देखने को मिलेगा. सबसे ज्यादा चर्चा अक्षय कुमार और अरशद वारसी की ‘जॉली एलएलबी 3' को लेकर हो रही है, जहां कोर्टरूम में फिर हंसी और बहस का धमाका होने वाला है. वहीं टेनिस स्टार राफेल नडाल की जिंदगी पर बनी डॉक्यूमेंट्री भी दर्शकों को इमोशनल कर सकती है. नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार और एप्पल टीवी इस बार ऐसा कंटेंट लेकर आए हैं, जिसे देखकर आपका पूरा वीकेंड मजेदार बनने वाला है.

ओटीटी रिलीज दिस वीक इन इंडिया | OTT Releases This Week in India

जॉली एलएलबी 3

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3' इस शुक्रवार जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो रही है. फिल्म को सुभाष कपूर ने डायरेक्ट किया है. इस बार कोर्टरूम में दोनों वकीलों की मजेदार भिड़ंत के साथ जमीन विवाद और आम लोगों की लड़ाई को दिखाया जाएगा. फिल्म में ह्यूमर, तगड़े डायलॉग और सोशल मैसेज का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा. कोर्टरूम ड्रामा पसंद करने वालों के लिए ये इस वीकेंड की सबसे बड़ी रिलीज मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें- Exclusive: करिश्मा कपूर ने जिंदगी में कभी नहीं किया ये काम, Zee5 की सीरीज में बनेंगी पुलिस अफसर, डायरेक्टर ने किया खुलासा

राफा

टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल पर बनी डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘राफा' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. इस सीरीज को ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्ममेकर जैक हेंजर्लिंग ने डायरेक्ट किया है. चार एपिसोड की इस डॉक्यूमेंट्री में नडाल के संघर्ष, चोटों से लड़ाई और उनके करियर के आखिरी दौर को बेहद करीब से दिखाया गया है. टेनिस फैन्स के लिए ये सीरीज किसी ट्रीट से कम नहीं होगी.

Advertisement

कजिन्स एंड कल्याणाम्स

मलयालम रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा ‘कजिन्स एंड कल्याणाम्स' भी इस शुक्रवार जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो रही है. सीरीज में पारिवारिक रिश्तों, शादियों और भाई-बहनों की नोकझोंक को हल्के और मजेदार अंदाज में दिखाया गया है. इसमें कई लोकप्रिय मलयालम कलाकार नजर आएंगे और इसे फैमिली एंटरटेनमेंट के तौर पर पेश किया गया है. बड़े परिवारों की छोटी-छोटी बातों से जुड़ी ये कहानी दर्शकों को अपनी सी लग सकती है.

स्टार सिटी

एप्पल टीवी की साइंस-फिक्शन सीरीज ‘स्टार सिटी' भी इस हफ्ते चर्चा में है. इस सीरीज को मैट वोल्पर्ट और बेन नेडिवी ने बनाया है. कहानी एक ऐसी दुनिया की है जहां सोवियत यूनियन अमेरिका से पहले चांद पर पहुंच जाता है. शानदार विजुअल्स, स्पेस मिशन और राजनीति का तगड़ा मेल इस सीरीज को बेहद खास बनाता है. अगर आपको अंतरिक्ष और रहस्यमयी कहानियां पसंद हैं तो ये सीरीज जरूर पसंद आएगी.

Advertisement

कैलाबासास कॉन्फिडेंशियल

नेटफ्लिक्स की नई रियलिटी सीरीज ‘कैलाबासास कॉन्फिडेंशियल' ग्लैमर और रिश्तों के ड्रामे से भरपूर है. सीरीज में अमीर दोस्तों की जिंदगी, पुराने प्यार और छिपे सीक्रेट्स को दिखाया गया है. कॉलेज खत्म होने के बाद जब सभी किरदार वापस अपने शहर लौटते हैं, तो पुराने रिश्तों का असली चेहरा सामने आने लगता है. ड्रामा और ग्लैमर पसंद करने वालों के लिए ये बढ़िया ऑप्शन हो सकती है.

प्रोपेलर वन-वे नाइट कोच

एप्पल टीवी पर रिलीज हो रही ‘प्रोपेलर वन-वे नाइट कोच' एक इमोशनल एडवेंचर फिल्म है. फिल्म में क्लार्क शॉटवेल और केली एविस्टन-क्विनेट मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. कहानी मां और बेटे की एक ऐसी जर्नी को दिखाती है, जो उनकी जिंदगी बदल देती है. इमोशन और एडवेंचर का ये कॉम्बिनेशन दर्शकों को काफी पसंद आ सकता है.

ये भी पढ़ें- 'रणवीर सिंह बॉलीवुड के दिल्ली जिमखाना हैं' शोभा डे ने डॉन 3 विवाद पर दिया रिएक्शन, धुरंधर एक्टर को बताया समझदार

Featured Video Of The Day
बिहार में आंधी-बारिश मचा रही है तबाही, पेड़ गिरने से भारी नुकसान