जियो हॉटस्टार की वो क्राइम थ्रिलर सीरीज, 8.5 मिली है IMDb पर रेटिंग, हर एपिसोड पर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

अगर आपको सस्पेंस और क्राइम थ्रिलर देखना पसंद है, तो 8.5 IMDb रेटिंग वाली ये सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. 16 एपिसोड की इस कहानी में हर मोड़ पर ऐसा ट्विस्ट मिलेगा, जो आखिरी तक आपको स्क्रीन से नजर नहीं हटाने देगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
8.5 IMDb रेटिंग वाली ये क्राइम थ्रिलर आपको कर देगी हैरान
नई दिल्ली:

अगर आपको ऐसी वेब सीरीज पसंद हैं जिनमें हर एपिसोड के बाद अगला एपिसोड देखने का मन करे, तो ये सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. इसकी कहानी शुरुआत से ही ऐसे सवाल खड़े करती है कि आखिर असली गुनहगार कौन है. यही वजह है कि दर्शकों ने इस क्राइम थ्रिलर को खूब पसंद किया. सीरीज के अब तक दो सीजन आ चुके हैं और IMDb पर इसे 8.5 की शानदार रेटिंग मिली है. अगर आपने अभी तक इसे नहीं देखा है, तो हो सकता है कि आप ओटीटी की सबसे दमदार सस्पेंस सीरीज में से एक मिस कर रहे हों.

कौन सी है ये सीरीज

हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं उसका नाम असुर है. इसका पहला सीजन 2 मार्च 2020 को रिलीज हुआ था. इसके बाद दूसरा सीजन 1 जून 2023 को आया. दोनों सीजन मिलाकर इसमें कुल 16 एपिसोड हैं. पहले सीजन में 8 और दूसरे सीजन में भी 8 एपिसोड हैं.

ये भी पढ़ें- आर माधवन रहते हैं दुबई में लेकिन मुंबई में उगाए टमाटर, तमिलनाडु की बंजर जमीन पर 3 साल में लगा दी नारियल के पेड़ों की लाइन

Advertisement

कहानी में है जबरदस्त सस्पेंस

असुर की कहानी एक क्राइम थ्रिलर है, जिसमें हर मोड़ पर नया राज सामने आता है. कहानी की शुरुआत बनारस की एक घटना से होती है. इसके बाद 11 साल का समय आगे बढ़ता है और कहानी एक फॉरेंसिक एक्सपर्ट के इर्द-गिर्द घूमती है. उसे कुछ रहस्यमयी कोऑर्डिनेट्स मिलते हैं और हर जगह एक लाश मिलती है. इसके बाद सीबीआई की टीम एक ऐसे सीरियल किलर की तलाश में जुट जाती है, जो हर बार उनसे एक कदम आगे निकल जाता है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, कहानी और भी दिलचस्प होती जाती है.

दूसरे सीजन में और बढ़ जाता है रोमांच

Advertisement

दूसरे सीजन में पुराने किरदार फिर से नजर आते हैं. सीबीआई को एहसास होता है कि असुर अभी भी उनकी पकड़ से दूर है. इस बार कहानी सिर्फ कातिल को पकड़ने की नहीं, बल्कि किरदारों के डर, रिश्तों और इमोशन्स की भी है. सीजन 2 का क्लाइमैक्स इतना दमदार है कि आखिरी मिनट तक स्क्रीन से नजर हटाना मुश्किल हो जाता है.

दमदार स्टार कास्ट और शानदार रेटिंग

इस सीरीज में अरशद वारसी, बरुण सोबती, अनुप्रिया गोयनका, रिद्धि डोगरा, पवन चोपड़ा, अमेय वाघ, शारिब हाशमी और अभिषेक चौहान जैसे कलाकार नजर आए हैं. सीरीज के क्रिएटर गौरव शुक्ला हैं और निर्देशन ओनी सेन ने किया है. IMDb पर 8.5 की रेटिंग इस बात का सबूत है कि ये सीरीज सस्पेंस और थ्रिल पसंद करने वालों के लिए शानदार ऑप्शन है.

ये भी पढ़ें- मधुबाला के 7 सुपरहिट गाने, 70 साल बाद भी फीका नहीं पड़ा जादू, लता मंगेशकर-आशा भोसले की आवाज ने बनाया कालजयी

Featured Video Of The Day
राम मंदिर चंदा चोरी केस | ट्रस्ट की बैठक फैसले की घड़ी, चढ़ावा चोरी पर बड़ा एक्शन होगा?
Topics mentioned in this article
Asur Web Series
Crime Thriller Ott
Jio Hotstar
Bollywood