जियोहॉटस्टार पर 30 अक्टूबर को 1 घंटे 48 मिनट रखना खाली, 8 करोड़ में 4795 करोड़ कमाने वाली फिल्म की होगी दहशत

जियो हॉटस्टार के  Peacock Hub पर 30 अक्टूबर शाम 7 बजे एक हॉरर मूवी का प्रीमियर होने वाला है, जिसके हिंदी वर्जन को कृति सेनन और वरुण धवन ने आवाज दी है.  

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Friday OTT Release: फ्राइडे को जियो हॉटस्टार पर आ रही है ओ
Instagram

 जियो हॉटस्टार पर 30 अक्टूबर शाम 7 बजे 1 घंटे 48 मिनट का वक्त खाली रखिएगा क्योंकि कृति सेनन और वरुण धवन को फिल्म ‘Obsession' के हिंदी वर्जन में निक्की और बेयर की आवाज देने की घोषणा करने वाले टीजर के बाद, JioHotstar ने फिल्म के सबसे चर्चित दृश्यों में से एक को सेलिब्रेट करते हुए एक खास वीडियो जारी किया है. ‘Obsession' का अनकट ओरिजिनल वर्जन कल, 30 अक्टूबर को शाम 7 बजे से JioHotstar के Peacock Hub पर अंग्रेज़ी और हिंदी में प्रीमियर होगा. प्रीमियर की उलटी गिनती शुरू होने के साथ ही निर्देशक अमर कौशिक ने वरुण धवन और कृति सेनन के साथ मिलकर इस यादगार सीन को अपने अनोखे अंदाज़ में रीक्रिएट किया. 

ऑब्सेशन के हिंदी वर्जन के ओटीटी प्रीमियर का ऐलान

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में कृति सेनन और वरुण धवन एक रेस्टोरेंट में बैठे नज़र आ रहे हैं, जहाँ वे फिल्म के आइकॉनिक सीन को हिंदी में उसी अंदाज़ में रीक्रिएट करते हैं, जैसा कि इसके ओरिजिनल अंग्रेज़ी वर्जन में देखने को मिला था. कृति सेनन ने निक्की के किरदार की बेचैन कर देने वाली तीव्रता को बखूबी पर्दे पर उतारा है, वहीं वरुण धवन सहजता से बेयर के किरदार में ढल जाते हैं. निर्देशक अमर कौशिक ने इस रीक्रिएशन के ज़रिए करी बार्कर की कल्पना को जीवंत कर दिया है और सीन के विशिष्ट अंदाज़ को बरकरार रखा है. 

ये भी पढ़ें- सुभाष घई की 25 साल पुरानी फिल्म,  लालच के मारे बदली स्क्रिप्ट तो हुई फ्लॉप, लेकिन उदित, आशा, सुखविंदर, कविता, केके, सोनू के 7 गानों ने बदली तकदीर

ऑब्सेशन का बजट और कलेक्शन

Advertisement

8 करोड़ के बजट में बनीं दुनियाभर में 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर (4795  करोड़) से अधिक की कमाई करने वाली करी बार्कर की फिल्म ‘Obsession' को वैश्विक स्तर पर शानदार प्रतिक्रिया मिली है, जिसमें भारत में भी फिल्म को जबरदस्त सराहना मिली थी. 

यह फिल्म कल, 30 अक्टूबर को JioHotstar के Peacock Hub पर प्रीमियर के लिए तैयार है. फिल्म के ओरिजिनल थिएट्रिकल वर्जन में इंडे नवारेटे और माइकल जॉनस्टन ने शानदार अभिनय किया है, जिसने दुनियाभर के दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- साजन के इंतजार में बना माधुरी दीक्षित का 27 साल पुराना गाना, चांद तारों से लेकर पति का जिक्र, अलका याग्निक की आवाज से सुपरहिट

Featured Video Of The Day
आजम खान को यूपी चुनाव से हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जेल से आएंगे बाहर!
Topics mentioned in this article
Obsession
Jio Hotstar
Friday OTT Release

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं