हिंदी सिनेमा की मशहूर गायिका आशा भोसले बॉलीवुड के सुपरहिट गीतों की आवाज बनी हैं. वहीं उनकी लिस्ट में एक ऐसा गाना भी है, जो 1966 में आया था और आज रिमिक्स के दौर में भी अपनी जगह बनाए हुए हैं. आशा भोसले के इस सुपरहिट गीत के बोल कुछ ऐसे हैं... झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 1966 में रिलीज हुए इस गाने में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के माता-पिता हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन की लव स्टोरी छिपी है. नहीं जानते तो हम आपको बताते हैं.
साधना पर फिल्माया गया था झुमका गिरा रे गाना
1966 में मेरा साया फिल्म में झुमका गिरा रे गाना इस्तेमाल किया गया था. वहीं एक्ट्रेस साधना इस गाने में दिल जीतने वाला डांस करती हुईं नजर आई थीं. गाने में बरेली शहर की पॉपुलैरिटी खूब बढ़ गई थी. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि सच में बरेली शहर में झुमका नाम का चौराहा है. वहीं इस गाने से दिग्गज कवि हरिवंश राय बच्चन की प्रेम कहानी जुड़ी हुई है.
ये भी पढे़ं- राज कपूर का कालजयी गाना, जिसमें मुकेश ने आखिरी बार दी आवाज, 51 साल बाद लिरिक्स देते हैं जिंदगी की सीख
पूर्व UN असिस्टेंट सेक्रेटरी-जनरल, यूएन वुमन की डिप्टी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और भारत की राजदूत, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर कमेंटेटर और लेखक ने 2025 में एक्स पर एक किस्सा शेयर किया था. उन्होंने पोस्ट में बताया कि इस गाने की लाइनें रियल लाइफ से इंस्पायर्ड हैं. दरअसल, बरेली की एक शादी में कवि हरिवंश राय बच्चन की मुलाकात तेजी सूरी से हुई. उनका पोएट्री कनेक्शन और गहरा हो गया. जब गीतकार राजा मेहदी अली खान ने बाद में तेजी को उनके रिश्ते के बारे में चिढ़ाया, तो उन्होंने मजाक में कहा, “मेरा झुमका तो बरेली के बाजार में गिर गया है.” वह बात लोगों के दिलों में बस गई और सालों बाद, यह बॉलीवुड का इतिहास बन गई.
मेहंदी अली ने गाने में बयां की कहानी
1940 में तेजी बच्चन से मुलाकात दोस्त राजा मेहंदी अली खान को याद रही और उन्होंने 20 साल बाद गाना लिखा. और मेरा साया फिल्म में इस्तेमाल किया. वहीं फिल्म का ये गाना इतना पॉपुलर हुआ कि आज इस गाने को रिमिक्स के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन इस गाने की बैक स्टोरी क्लासिक लव स्टोरी बयां करती है.