बेटा तुषार कपूर था दूर, जितेंद्र ने स्टाफ के साथ काटा केक, एक चुटकी केक से मीठा कर लिया मुंह

जितेंद्र के 84वें बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में जितेंद्र अकेले अपने स्टाफ के साथ ये खास पल इंजॉय करते दिखे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मीठे से परहेज करते हैं जितेंद्र
Social Media
नई दिल्ली:

जितेंद्र ने 7 अप्रैल को अपना 84वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस मौके को खास बनाने के लिए सीनियर एक्टर के लिए स्टाफ ने खास इंतजाम किया. वहीं जितेंद्र ने भी बड़ी ही मस्ती से नाचते हुए ये छोटी सी पार्टी इंजॉय की. वीडियो में आप देखेंगे कि बैग्राउंड में गाना बज रहा है 'बार बार दिन ये आए' और इस पर जितेंद्र झूमते नजर आ रहे हैं. इस बीच वह केक भी काटते हैं लेकिन केक के बाद क्या हुआ?

जितेंद्र नहीं खाते मीठा!

जितेंद्र ने बर्थडे सॉन्ग गाते हुए केक काटा और  अपने पास खड़े शख्स को खिलाने लगे लेकिन उन्होंने चम्मच अपने हाथ में ली और जितेंद्र को खिलाने लगे. इस पर वे उन्हें रोकते हैं और कहते हैं यह ज्यादा है और इसके बाद एक चुटकी केक लेकर अपना मुंह मीठा कर लेते हैं.

जितेंद्र की पार्टी से कहां गायब था बेटा तुषार

तुषार कपूर ने जितेंद्र के बर्थडे का एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वे इस साल इस सेलिब्रेशन में शामिल क्यों ना हो सके. तुषार ने बताया कि वे अपने काम के चलते बाहर थे इस वजह से इस साल केक कटिंग सेरेमनी में शामिल नहीं हो पाए.

Advertisement

84 के हुए 200 फिल्मों में हीरो रह चुके जितेंद्र 

बॉलीवुड के "जंपिंग जैक" की बात करें तो उन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपने सफर की शुरुआत 1964 की फिल्म 'गीत गाया पत्थरों ने' से की. उन्हें 1967 की फिल्म फर्ज से पॉपुलैरिटी मिली. उन्होंने जीने की राह, हमजोली, कारवां, बिदाई, उधार का सिन्दूर, धरम वीर, स्वर्ग नरक, जानी दुश्मन, आशा, मेरी आवाज सुनो, फर्ज और कानून, हिम्मतवाला, तोहफा, मकसद, स्वर्ग से सुंदर, खुदगर्ज, थानेदार, बूंद जो बन गई मोती, मेरे हुजूर, धरती कहे पुकार के, जिगरी जैसी फिल्में दी हैं. दोस्त, परिचय, खुशबू, किनारा, प्रियतमा, लोक परलोक, टक्कर, ज्योति, प्यासा सावन और संजोग उनकी यादगार फिल्मों में से एक हैं.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 21: ठंडा हुआ आदित्य धर की फिल्म का उबाल, 21वें दिन हुई सबसे कम कमाई

Advertisement
Featured Video Of The Day
गुरुग्राम में 'गलाघोंटू गैंग' एक्टिव, मोबाइल देखते ही घोंटते हैं गला, बेसुध कर लूट ले जाते हैं सामान
Topics mentioned in this article
Jeetendra
Jeetendra Movies
Jeetendra Birthday
Jeetendra Age
Jeetendra Birthday Party Video