Dhurandhar 2 Review: जया प्रदा ने किया 'धुरंधर 2' का रिव्यू, बोलीं- बुरा कहना बहुत आसान है

Dhurandhar 2 Review: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर चर्चा जारी है. यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Dhurandhar 2 Review: जया प्रदा ने किया 'धुरंधर 2' का रिव्यू

Dhurandhar 2 Review: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर चर्चा जारी है. यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. ट्रेड एनालिस्ट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने भारत में अब तक 411.12 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. पहले दिन 102.55 करोड़, दूसरे दिन 80.72 करोड़ और तीसरे दिन 113 करोड़ रुपये का कलेक्शन रहा. हिंदी वर्जन में रविवार को 107 करोड़ का बिजनेस हुआ, जबकि अन्य भाषाओं में भी अच्छी कमाई हुई.

ये भी पढ़ें: लुधियाना का गांव बना पाकिस्तान तो बैंकॉक में बसाया गया लियारी टाउन, दो देश, आठ लोकेशन पर शूट हुई धुरंधर, धुरंधर 2

क्या बोलीं जया प्रदा

फिल्म को कई सेलिब्रिटी और फैंस सोशल मीडिया पर खूब सराह रहे हैं. अब वेटरन एक्ट्रेस और नेता जया प्रदा ने भी फिल्म की तारीफ की है और आलोचकों पर तंज कसा है. एएनआई से बातचीत में जया प्रदा ने कहा, "यह एक शानदार फिल्म है. ऐसी फिल्म जो लोग कई सालों से नहीं देख पाए हैं. मैं इस फिल्म पर बहुत गर्व महसूस कर रही हूं." उन्होंने आगे कहा, "बुरा कहना बहुत आसान है, लेकिन फिल्म बनाने में जो मेहनत लगी है. स्क्रिप्ट कैसे लिखी गई, सभी एक्टर्स ने कैसे साथ मिलकर काम किया और फिल्म को सफल बनाया. उस पर गौर करें. मैं सबसे अपील करती हूं कि इस फिल्म को थिएटर में जाकर देखें और इसकी सराहना करें."

इन भाषाओं में रिलीज हुई धुरंधर 2

धुरंधर 2 को स्पाई थ्रिलर के रूप में बताया जा रहा है, जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म कई भाषाओं - हिंदी, कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई है. निर्देशक आदित्य धर हैं. बॉक्स ऑफिस पर यह हिंदी फिल्मों के हालिया बड़े रिकॉर्ड से काफी आगे निकल चुकी है. कुछ लोगों की ओर से आलोचना भी हो रही है, लेकिन जया प्रदा जैसे लोग फिल्म की मेहनत और सफलता को महत्वपूर्ण बता रहे हैं.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
योगी का सपा-कांग्रेस से सीधा सवाल; हनुमानगढ़ी पर नमाज को लेकर बड़ा बयान!
Topics mentioned in this article
Dhurandhar 2 Review
Dhurandhar 2
Jaya Prada
Ranveer Singh
Actress Jaya Prada