फिल्ममेकर एटली और उनकी पत्नी कृष्णा प्रिया के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है. दरअसल, उनके परिवार में एक नन्ही परी का जन्म हुआ है. इस खुशखबरी को एटली और प्रिया ने अनोखे अंदाज में साझा किया, जिसने सभी का दिल जीत लिया. इस खबर के बाद से फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है. कपल ने इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी को साझा करते हुए एक पोस्टर साझा किया, जिसमें एक बच्चा टॉय कार के ऊपर बैठा नजर आ रहा है. इस पोस्टर पर लिखा है, ''ये हुई ना बात, मुझे एक छोटी बहन मिल गई है! बड़ा भाई मीर.''
सेलेब्स ने दी बधाई
इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया और फैंस के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने भी उन्हें दिल खोलकर प्रतिक्रिया दी. एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने एटली और प्रिया को ढेर सारी बधाइयां दीं और कमेंट में लिखा, ''बहुत बहुत बधाइयां'' काजल अग्रवाल ने लिखा, ''माता-पिता, दादा-दादी और सबसे बढ़कर मीर को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं.'' वहीं सामंथा रुथ प्रभु, निशा अग्रवाल और हुमा कुरैशी ने कमेंट में 'कांग्रेचुलेशन' लिखा, जबकि रश्मिका मंदाना ने हार्ट इमोजी के जरिए अपनी खुशी जाहिर की एटली और कृष्णा प्रिया की यह दूसरी संतान है.,
यह भी पढें- जब सपनों के लिए बिक गया जुहू का आलीशान बंगला, मनोज कुमार की ‘क्रांति' के पीछे छुपी असली कुर्बानी
3 साल पहले बेटे मीर का हुआ था जन्म
इससे पहले दोनों के घर बेटा मीर का जन्म हुआ था और अब बेटी के आने से उनका परिवार और भी खुशहाल हो गया है. अगर एटली और कृष्णा प्रिया की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की मुलाकात उस समय हुई थी जब एटली अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे और अपनी पहली फिल्म 'राजा रानी' पर काम कर रहे थे. उसी दौरान कृष्णा प्रिया भी टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अपने लिए जगह बनाने की कोशिश कर रही थीं. दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी और यहीं से उनकी बातचीत की शुरुआत हुई. धीरे-धीरे यह बातचीत दोस्ती में बदल गई और फिर प्यार हो गया.
2014 में एटली और कृष्णा प्रिया ने की थी शादी
इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे के संघर्ष के दौर को करीब से देखा और एक-दूसरे का साथ दिया. 'राजा रानी' की सफलता ने एटली के करियर को नई दिशा दी. कहा जाता है कि जब कृष्णा प्रिया के घर वाले उनकी शादी के लिए लड़का देख रहे थे, तब उन्होंने यह बात एटली को बताई थी. इसके बाद एटली ने कहा कि वह उनके परिवार से बात करना चाहते है. धीरे-धीरे दोनों परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार हो गए और साल 2014 में एटली और कृष्णा प्रिया ने शादी कर ली.