गोलमाल 5 में हुई जवान एक्ट्रेस की एंट्री, अजय देवगन के साथ दिखेगी जोड़ी, कहानी में लाएंगी बड़ा ट्विस्ट

रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है. पुरानी गैंग की वापसी के साथ फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज है. वहीं अक्षय कुमार की एंट्री की चर्चा भी तेज है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
गोलमाल 5 में हुई जवान एक्ट्रेस की एंट्री, अजय देवगन के साथ दिखेगी जोड़ी

रोहित शेट्टी की गोलमाल फ्रेंचाइजी का नाम सुनते ही दिमाग में हंसी, कन्फ्यूजन और धमाल मचाती टोली घूमने लगती है. अब इस मस्तीभरी सीरीज का पांचवां पार्ट शुरू हो चुका है. जब भी इस सीरीज का नया पार्ट आने वाला होता है तब फैन्स ये जानने के लिए बेताब होते हैं कि इस बार फिल्म में क्या नया फन होगा. और ये भी कि इस बार हीरोज के साथ कौन सी हीरोइन नजर आएगी. तो आपको बता दें कि इस बार गोल माल का धमाल होगा जवान की खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ.  

ये भी पढ़ें: संजय लीला भंसाली को आया हार्ट अटैक? अब परिवार ने दिया रिएक्शन

नजर आएगी ये एक्ट्रेस

गोलमाल फिल्म की शूटिंग 23 फरवरी से मुंबई में शुरू हो गई है. बताया जा रहा है कि पहला शेड्यूल करीब एक महीने तक चलेगा. शूटिंग शुरू होते ही ये खुलासा भी हो गया कि फिल्म में प्रियामणि भी नजर आएंगी. प्रियामणि साउथ इंडिया की फेमस हीरोइन हैं. जिन्हें आप जवान मूवी में भी देख चुके हैं. खबर है कि प्रियामणि ने अपने हिस्से की शूटिंग भी शुरू कर चुकी हैं. अजय देवगन के साथ भी उनकी शूटिंग शुरू हो चुकी है. एक्ट्रेस के किरदार को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है. लेकिन इतना तय है कि कहानी में उनका रोल ट्विस्ट जरूर लाएगा.

उसी पुरानी गैंग की वापसी

गोल माल के जरिए इस बार भी वही पुरानी मस्तीभरी टीम वापस आ रही है. अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े फिर से हंसाने के लिए तैयार हैं. जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी और अश्विनी कालसेकर जैसे कलाकार भी अपने मजेदार अंदाज में लौट रहे हैं. फिल्म को लेकर ये भी चर्चा है कि अक्षय कुमार इस बार सरप्राइज एंट्री कर सकते हैं. हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस पर चुप्पी साध रखी है. अगर ऐसा हुआ तो कॉमेडी का लेवल और ऊपर जाने वाला है. ये तो तय है कि गोलमाल की पुरानी टीम जमकर धमाल जरूर करेगी. इन सबके साथ प्रियामणि को अजय देवगन के साथ देखना फैन्स के लिए एक नई ट्रीट की तरह साबित हो सकता है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
'Hindu राष्ट्र से डरें नहीं मुसलमान' Delhi University में बोले योग गुरु Baba Ramdev, VIDEO VIRAL
Topics mentioned in this article
Golmaal 5
Priyamani
Jawan
Ajay Devgn
Film Golmaal 5