जावेद अख्तर ने दिया सलीम खान का हेल्थ अपडेट, बताया कैसे हैं सलमान खान के पापा

जावेद अख्तर ने अपने करीबी दोस्त और लॉन्गटाइम स्क्रीन राइटिंग पार्टनर सलीम खान का हेल्थ अपडेट दिया है और बताया कि अब वह ठीक हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जावेद अख्तर ने दिया सलीम खान का हेल्थ अपडेट

स्क्रीन राइटर सलीम खान पिछले महीने माइनर ब्रेन हैमरेज के कारण अस्पताल में एडमिट हुए थे, जिसके चलते फैंस काफी परेशान हो गए थे. वहीं सलमान खान समेत पूरा खान परिवार अस्पताल पिता की देखभाल और सेहत की जानकारी लेने के लिए जाता हुआ नजर आया. हालांकि पिछले कुछ दिनों से सलमान खान के पापा सलीम खान की हेल्थ अब कैसी है. इसकी जानकारी सामने नहीं आई है, जिसके चलते फैंस के मन भी सवाल हैं कि सलीम खान अब कैसे हैं. इसी बीच जावेद अख्तर ने सलीम खान का हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि वह अब ठीक हैं. 

सलीम खान का जावेद अख्तर ने दिया हेल्थ अपडेट

इंडियन एक्ट्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के एक बुक लॉन्च में सलीम खान ने कहा, सलीम खान अब ठीक हैं. वह ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं. वह चेयर पर बैठे और बातें कीं. इसका मतलब यह है कि वह ठीक हो रहे हैं. इससे पहले एक्ट्रेस डेजी शाह ने फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में कहा था, मैं सलीम सर से मिल नहीं पाई. वो अब ठीक हैं. सर्जरी ठीक रही और सक्सेस फुल रही और वह अब ऑब्जर्वेशन में हैं. वह खतरे से बाहर हैं. 

ये भी पढे़ं- जावेद अख्तर से अलग होने के बाद सलीम खान को 4 सालों तक नहीं मिला था काम, फिर दी ऐसी ब्लॉकबस्टर, स्क्रीन पर नाम देख रो पड़े थे सलमान खान के पिता

 आमिर खान ने भी बताया था कैसी है सलमान खान के पापा की तबीयत

सलमान खान के अच्छे दोस्त और एक्टर ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए सलीम खान का हेल्थ अपडेट देते हुए कहा, मैं सलीम साहब से मिलने गया था और हम सब दुआ कर रहे हैं कि वह जल्द रिकवर हो जाएं. मैं उनसे पर्सनली नहीं मिला क्योंकि वह आईसीयू में थे. मैं परिवार के साथ बैठा रहा. अलवीरा जी ने कहा कि उनकी हेल्थ हर दिन ठीक हो रही है. हम दुआ करते हैं कि वह जल्द घर आए और वह पूरी तरह ठीक हो जाएं. 

Advertisement

सलीम खान के बारे में 

सलीम खान फरवरी में अस्पताल में एडमिट हुए थे. वहीं सलमान खान उनसे सबसे पहले मिलने वाले शख्स थे. वह लगातार अस्पताल जाते रहे और इसी के साथ उनका परिवार भी अस्पताल जाते रहे जब तक कि डॉक्टर्स ने उन्हें खतरे से बाहर नहीं बता दिया. 

जावेद अख्तर ने 'बॉर्डर 2' के गाने लिखने से कर दिया साफ इनकार, बताया था- मानसिक दिवालियापन

Featured Video Of The Day
चंपत राय को सब पता था? पुलिस के सामने उगले सारे राज़!
Topics mentioned in this article
Salim Khan Health Update
Salman Khan Father
Javed Akhtar