जैस्मीन भसीन ने दी हेल्थ अपडेट, बोलीं- खतरा अभी टला नहीं है

जैस्मीन भसीन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट की जिसमें वो बता रही हैं कि वह अभी भी पूरी तरह ठीक नहीं हैं और फिलहाल खतरे से बाहर नहीं हैं लेकिन इलाज के लिए देश लौट रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
जैस्मीन भसीन अपने बर्थडे पर अचानक बीमार पड़ गई थीं.
Social Media
नई दिल्ली:

एक्टर जैस्मीन भसीन बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ बर्थडे मनाने दुबई गई थीं लेकिन वहां सेलिब्रेशन ट्रिप पूरी तरह टेंशन में बदल गया. अचानक उन्हें अस्पताल जाना पड़ा और पता चला कि उन्हें 'टर्मिनल इलियटिस' (आंतों की गंभीर सूजन) है. एक्टर ने अब अपनी सेहत के बारे में ताजा जानकारी दी है और बताया है कि वह अभी भी खतरे से बाहर नहीं हैं. जैस्मीन ने यह भी कहा कि उन्होंने अपना इलाज जारी रखने के लिए भारत लौटने का फैसला किया है.

जैस्मीन भसीन लौटीं भारत

सोमवार (29 जून) को जैस्मीन ने इंस्टाग्राम पर अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी और फैंस से मिल रही चिंता और प्यार के लिए उनका शुक्रिया अदा किया. एक्टर ने सभी को भरोसा दिलाया कि उन्हें लोगों की चिंता का पता है और वह उन्हें अपनी हालत के बारे में जानकारी देती रहना चाहती थीं. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किए गए एक वीडियो में जैस्मीन ने बताया कि दुबई में डॉक्टरों ने उन्हें वहीं अस्पताल में भर्ती रहने की सलाह दी थी. हालांकि, उन्होंने भारत लौटने का फैसला किया, क्योंकि वह अपने देश में ही इलाज जारी रखना चाहती थीं.

उन्होंने कहा, "आप में से बहुत से लोग मेरी सेहत को लेकर वाकई परेशान हैं और अपडेट चाहते थे. तो मुझे मेडिकल क्लीयरेंस नहीं मिला और अस्पताल के हिसाब से मैं 'फ्लाइट में सफर करने लायक' (fit to fly) नहीं थी क्योंकि मैं अभी भी खतरे से बाहर नहीं हूं."

Photo Credit: social media

जैस्मीन ने आगे कहा, "अस्पताल, वहां के डॉक्टर, स्टाफ और हेल्थकेयर सुविधाएं बहुत अच्छी थीं और मैं सच में उनकी शुक्रगुजार हूं. लेकिन घर तो घर ही होता है. किसी तरह, उन्होंने इंजेक्शन देकर मेरी हालत को स्थिर किया है और अभी मैं एयरपोर्ट पर हूं. मैं दूसरे अस्पताल जाऊंगी और भारत में इलाज जारी रखने के लिए भर्ती होऊंगी." इससे पहले दिन में, जैस्मीन ने बताया था कि उन्हें 'टर्मिनल इलियटिस' का पता चला है. अली के साथ जन्मदिन की ट्रिप के दौरान गंभीर इन्फेक्शन होने के बाद उन्हें दुबई में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अली और जैस्मीन ने अस्पताल में ही उनका जन्मदिन मनाया.

Advertisement

'टर्मिनल इलियटिस' से जूझ रहीं जैस्मीन

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जैस्मीन ने लिखा, "दुबई पहुंचने के अगले ही दिन मैं बहुत बीमार पड़ गई और मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा क्योंकि मुझे 'टर्मिनल इलियटिस' और बहुत ज्याजा रिस्की इन्फेक्शन और सूजन हो गई थी. लेकिन उम्मीद है कि मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगी और वापस आऊंगी."

यह भी पढ़ें: 11 साल की उम्र में बनी स्टार, कुछ साल बाद हुआ कुछ ऐसा कि शीशे में खुद को देख रो पड़ती थी ये एक्ट्रेस

Advertisement

वीडियो में वह अस्पताल के बिस्तर से ही फैंस से बात करती हुई दिखीं. उन्होंने आगे कहा, "मुझे बहुत अफसोस है कि मैं आपके प्यारे मैसेज और पोस्ट का जवाब नहीं दे पाई, लेकिन अली ने पहले ही इस बर्थडे केक और इस बारे में पोस्ट कर दिया है कि चीजें वैसी नहीं हुईं जैसी हमने सोची थीं. जिंदगी में कभी भी कुछ भी हो सकता है, लेकिन अब मैं काफी बेहतर महसूस कर रही हूं और जल्द ही वापसी करूंगी. मेरे जन्मदिन पर आपके प्यार और मेरे जल्द ठीक होने की शुभकामनाओं के लिए मैं आप सभी की शुक्रगुजार हूं." बता दें कि जैस्मीन हाल ही में रोहित शेट्टी के रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' की शूटिंग के बाद दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन से लौटी हैं.

Featured Video Of The Day
'राम मंदिर ट्रंस्ट और चढ़ावा चोरी को लेकर NDTV से क्या बोले प्रमोद कृष्णम?
Topics mentioned in this article
Jasmin Bhasin
Jasmin Bhasin Health Updates
Ali Goni
Entertainment
Bollywood